फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार को मुंह चिढ़ाती ट्विंकल की तस्वीर वायरल, लिखा-'मेरा ग्लास हमेशा हाफ भरा रहता है'

Tue, 18 Jun 2019 12:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
twinkle khanna, akshay kumar - फोटो : social media
एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं।  ट्विंकल अपने मजेदार कमेंट्स के लिए जानी जाती हैं। कई बार तो वो खुलेआम पति अक्षय कुमार पर भी कमेंट्स कर चुकी हैं जिसका जवाब अक्षय भी मजेदार अंदाज में देते हैं। बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की नई तस्वीर सामने आई है जिसे ट्विंकल ने शेयर किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar and twinkle khanna - फोटो : social media
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा कि 'मेरा ग्लास हमेशा हाफ भरा रहता है लेकिन जब यह हंक मेरे आसपास रहता है तो लगता है कि यह पूरा भरा है।'
विज्ञापन

3 of 5
twinkle khanna
तस्वीर देखकर साफ है कि ट्विंकल और अक्षय की जबरदस्त बॉन्डिंग है। तस्वीर में दोनों के हाथ में गिलास है और ट्विंकल किसी बात को लेकर जीभ निकालकर अक्षय कुमार को चिढ़ाती नजर आ रही हैं। अक्षय कई बार ट्विंकल को सोशल मीडिया पर उन्हें टैग करते हुए जवाब भी देते हैं अब देखना होगा कि उनका क्या रिएक्शन आता है।

 

4 of 5
twinkle khanna - फोटो : file photo
फिल्मों से दूर ट्विंकल खन्ना अब लेखन का ही काम करती हैं साथ ही वो एक इंटीरियर डिजायनर भी हैं। ट्विंकल खन्ना अक्षय की शादी का किस्सा भी बड़ा रोचक है। कॉफी विद करण में पहुंची ट्विंकल खन्ना ने बताया था कि अक्षय ने जब शादी के लिए प्रपोज किया था तब उनकी फिल्म मेला आने वाली थी। ऐसे में ट्विंकल ने एक शर्त रखी कि अगर फिल्म फ्लॉप हो गई तो वो शादी कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : file photo
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी के शूट में बिजी हैं।हाल ही में सलमान खान ने एक ट्वीट करते हुए फिल्म की रिलीज डेट बदलने का एलान किया और नई तारीख बताई थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अक्षय और रोहित शेट्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें