Vaishali Takkar
- फोटो : सोशल मीडिया
वैशाली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेरों रील्स हैं, जिनमें वह फनी अंदाज में फैंस का मनोरजंन करती नजर आईं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती थीं। वैशाली ने अपने नाम पर ही अपने यूट्यूब चैनल का नाम रखा था। इस पर वह फैंस के साथ खूब वीडियो व्लॉग शेयर करती थीं। एक्ट्रेस के आत्महत्या कर लिए जाने से फैंस सदमे में हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के आधार पर एक्ट्रेस की मौत की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।