फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गुमनाम हो गया तुम बिन का वो रोमांटिक हीरो, करियर पर लगा ग्रहण तो साइड रोल कर चलाना पड़ रहा काम

Sat, 20 Feb 2021 10:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanshu chatterjee - फोटो : instagram- @priyanshuchatterjee
एक समय में बॉलीवुड के हैंडसम हीरो रह चुके प्रियांशु चटर्जी ने 2001 में 'तुम बिन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने अपनी रोमांटिक एक्टर की इमेज बना ली थी। आज प्रियांशु का जन्मदिन है। वह अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक समय ऐसा था जब पहली फिल्म रिलीज होने के बाद प्रियांशु के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी फिर ऐसा क्या हुआ कि वह लाइमलाइट से दूर हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
priyanshu chatterjeev - फोटो : instagram- @priyanshuchatterjee
तुम फिल्म में सभी नए स्टार्स के होने के बावजूद दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। फिल्म में नए कलाकारों के रूप में प्रियांशु चटर्जी, हिमांशु मलिक, संदाली सिन्हा और राकेश वरिष्ठ मुख्य भूमिका में थे। न सिर्फ फिल्म बल्कि इसके गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे। इसके बाद वह ऐश्वर्या राय के साथ 'दिल का रिश्ता', अमिताभ के साथ 'भूतना'थ में नजर आए लेकिन वो करियर को कुछ खास चमका नहीं पाए।
विज्ञापन

3 of 5
priyanshu chatterjee - फोटो : instagram- @priyanshuchatterjee
एक इंटरव्यू में प्रियांशु चटर्जी ने कहा था- मेरी पहली फिल्म सुपरहिट थी। इस फिल्म से निर्माता ने बहुत पैसा कमाया और मुझे इससे काफी फेम मिला। खास बात यह है कि मैंने 'तुम बिन' के लिए मुझे उतनी फीस नहीं मिली जितनी एक लोकप्रिय फिल्म के स्टार को मिलती है। फिल्म रिलीज के बाद मेरा ऑटो से निकलकर मॉल जाना तक मुश्किल हो गया था। मेरी फीमेल फैंस मुझे छूने के लिए मेरे आस-पास रहती थीं।

4 of 5
प्रियांशु चटर्जी - फोटो : instagram- @priyanshuchatterjee
प्रियांशु की निजी जिंदगी भी कुछ खास नहीं रही। उन्होंने 1997 में मॉडल मालिनी शर्मा से शादी की लेकिन दोनों के बीच शादी का बंधन लंबे समय तक चल नहीं सका। शादी के चार साल बाद 2001 में प्रियांशु और मालिनी का तलाक हो गया। मालिनी शर्मा वहीं अभिनेत्री हैं जिन्होंने राज फिल्म में भूतनी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियांशु चटर्जी - फोटो : instagram- @priyanshuchatterjee
प्रियांशु के करियर पर ग्रहण सा लग गया। प्रियांशु कई अन्य फिल्मों में भी नजर आए। वे फिल्मों में सक्रिय जरूर हैं, लेकिन छोटे रोल्स तक ही सिमट कर रह गए हैं। प्रियांशु चटर्जी फिलहाल मुंबई में रहते हैं और मॉडलिंग और फिल्मों से पैसा कमाते हैं। उन्होंने फिल्मों में दोबारा कमबैक किया है लेकिन एक बार दर्शक जिसे भुला देते हैं उनका दोबारा चर्चा में आना थोड़ा मुश्किल होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें