फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत कम उम्र में फांसी पर झूल गई ये अभिनेत्री, आज तक सुलझ नहीं पाई मौत की गुत्थी

Sat, 20 Feb 2021 10:29 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान का जन्मदिन 20 फरवरी को होता है। महज 25 साल की उम्र में उन्होंने 3 जून 2013 को दुनिया को अलविदा कह दिया। जिया खान की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई है। जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1988 को न्यू यॉर्क में था। उनके खाते में सिर्फ तीन फिल्में ही हैं। लेकिन देखिए उनके हुनर का असर, आज भी लोगों की जुबान पर उनका नाम पान के रंग की तरह चढ़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पहली निशब्द में जिया खान ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। फिल्म का विरोध हुआ तो जिया का नाम उछला और लोग उन्हें पहली फिल्म से जानने लगे। इसके बाद आमिर खान के साथ गजनी और हाउसफुल में उन्होंने अक्षय कुमार के अपोजिट किरदार निभाया। इतने बड़े कलाकारों के साथ काम करना सपना होता है लेकिन जिया के सपने तो हरदिन पूरे हो रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने जिया का हाथ थाम लिया। रिश्ता खुलेआम था। घरवालों को भी खबर थी लेकिन इस बीच कुछ ऐसा था.. जो अधूरा था। प्यार होते हुए जिया की जिंदगी में कुछ सन्नाटा था। जिया की मां राबिया इस रिश्ते से कुछ खास खुश नहीं थीं। लेकिन बेटी की खुशी के आगे राबिया ने कुछ न कहा। बस कुछ दिन बाद इस रिश्ते में गांठ पड़ना शुरू हो गई। 

4 of 5
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
और फिर 3 जून को 2013 को जिया खान का शव उनके घर पर फांसी के फंदे से लटका पाया गया। झूलती लाश पर लटकते सपने छन्न से टूट गए। सिर्फ 25 साल की जिया के होठों पर मौत की पपड़ी जम चुकी थी। मरने से पहले जिया ने आखिरी बार सूरज से बात की थी। पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार किया और 23 दिन तक जेल में रहने के बाद सूरज को जमानत मिली। सात साल बीत गए लेकिन मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
आज जिया खान हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने छोटे से करियर में वह काफी प्रभावशाली काम करने में कामयाब रहीं। 2013 में उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। उनकी लाश उनके जुहू वाले घर में मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें