मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं और खुद को फिट रखने के लिए घंटों तक जिम में पसीना बहाते हैं। वहीं, बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे भी हैं, जो अपने वजन को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। इन सितारों ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए खुद को फैट से फिट किया और अब ये फिटनेस के मामले में बाकी सभी सितारों को कड़ी टक्कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के वर्कआउट रूटीन और उनकी फिटनेस जर्नी के बारे में बताने जा रहे, जिससे प्रेरित होकर आप भी फिट हो सकते हैं।