देश में भोजपुरी को भले अब तक सांविधानिक भाषा का दर्जा न मिला हो लेकिन भोजपुरी बोलने वालों ने यूट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड बना डाला है। भोजपुरी में रिलीज हुई कोई फिल्म दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन जाएगी, ये सोचकर ही हैरानी होती है। लेकिन, ये कमाल कर दिखाया है निर्देशक प्रशांत नील की अभिनेता यश स्टारर फिल्म ‘केजीएफ’ ने। ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी देश की सबसे कामयाब फिल्म फ्रेंचाइजी में पहले ही शुमार हो चुकी है और अब इस सीरीज की पहली फिल्म ने जो ये नया रिकॉर्ड बनाया है, उसने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उम्मीद की नई लहर पैदा कर दी है।