फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ के करीब पहुंच रही 'दृश्यम 2', 'ऊंचाई' ने अब तक कमाए इतने करोड़

Wed, 23 Nov 2022 08:35 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दृश्यम 2, ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दृश्यम 2 का बोलबाला है। दर्शक पिछले काफी समय से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर फिल्में असफल रही हैं। दृश्यम 2 के अलावा टिकट खिड़की पर अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी आदि सितारों की फिल्म ऊंचाई भी टिकी है। इसके अलावा यशोदा भी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। वहीं अब कांतारा के कलेक्शन में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। तो चलिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में जानते हैं कि मंगलवार को कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 2
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म की रिलीज के पांच दिन पूरे हो गए हैं। कलेक्शन के मामले में यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 10.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 86.66 करोड़ रुपये हो गया है।

इसे भी पढ़ें- Drishyam 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' का जलवा बरकरार, पांचवे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 5
यशोदा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशोदा
सामंथा की फिल्म 'यशोदा' ने 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने पहले और दूसरे दोनों वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन अब लगातार यशोदा के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। यशोदा का 12वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को फिल्म ने महज 56 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 18.25 करोड़ रुपये हो गया है। 

4 of 5
ऊंचाई फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऊंचाई
सूरज बड़जात्या की ऊंचाई की रफ्तार अब धीमे होती जा रही है। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार भी अब धीमी हो चली है। हालांकि शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ऊंचाई ने 12वें दिन महज 70 लाख का कलेक्शन किया है। ऊंचाई का कुल कलेक्शन 25.05 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कांतारा देशभर में धमाल मचा रही है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि नवंबर महीने में ही ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है। कांतारा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 54 दिनों का समय हो गया है। 54वें दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 304.67 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें