फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: इन सुपरहिट फिल्मों को रणबीर कपूर ने कर दिया था रिजेक्ट, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 08 Mar 2023 11:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों के अलावा समीक्षकों ने भी फिल्म की तारीफ की है। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हाल क्या होगा यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन आज हम आपको उन सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे रणबीर ने रिजेक्ट कर दिया था। आइए जानते हैं
Shahrukh Khan: मेहनत-लगन और भरोसा... होली पर 'पठान' ने फैंस को सिर-आंखों पर बैठाया, लिख दी दिल की बात
 
विज्ञापन

2 of 5
गली बॉय का सीन - फोटो : सोशल मीडिया
गली बॉय 
फिल्म गली में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आए थे। इसका निर्देशन फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने किया था। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद रणबीर कपूर थे। हालांकि, किसी वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा न बन सके और गली  बॉय रणवीर के खाते में चली गई।
Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने गिनवाए सोशल मीडिया के फायदे, अपने समय में हुई असुविधाओं को याद कर कही यह बात
विज्ञापन

3 of 5
2 स्टेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
टू स्टेट्स
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट स्टारर टू स्टेट्स ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। दर्शकों ने फिल्म का काफी सराहा भी था। यह फिल्म भी रणबीर कपूर को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट को स्वीकार नहीं किया। अगर अभिनेता इस फिल्म के लिए हामी भर देते तो ब्रह्मास्त्र से पहले यह आलिया के साथ यह उनकी पहली फिल्म होती।
Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का कश्मीर शेड्यूल हुआ पूरा, करण जौहर ने खास अंदाज में दी जानकारी

4 of 5
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी मिलेगी ना दोबारा
इस फिल्म का निर्देशन भी जोया अख्तर ने किया था। एवरग्रीन फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म को भी शुमार किया जाता है। इस फिल्म में जोया रणबीर कपूर को हीरो के रूप में कास्ट करना चाहती थीं, लेकिन ऐसा हो न सका और बाद में यह रोल ऋतिक रोशन के पास चला गया। 
Mrs Undercover: वीमेंस डे पर महिला केंद्रित फिल्म को लगा तगड़ा झटका, थिएटर नहीं OTT पर आएगी मिसेज अंडरकवर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली बेली - फोटो : सोशल मीडिया
देल्ही बेली
फिल्म देल्ही बेली में इमरान खान लीड रोल में नजर आए थे। साल 2011 में अभिनव देव के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस रोल के लिए पहली पसंद रणबीर कपूर थे। 
Tunisha Sharma Case: शीजान की जमानत पर तुनिशा के चाचा ने कसा तंज, बोले- लग रहा है जैसे जंग जीतकर लौटा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें