फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tu Jhoothi Main Makkar BO Collection: लोगों के दिल को छू गई तू झूठी मैं मक्कार, धमाकेदार कमाई से मनाई होली

Wed, 08 Mar 2023 10:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को ओपनिंग डे पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।
Disney Plus Hotstar: 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर देखने नहीं मिलेगाका एचबीओ कंटेंट, सब्सक्राइबर्स में मचा हाहाकार
विज्ञापन

2 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक लव रंजन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बनाने के एक्सपर्ट माने जाते हैं। इससे पहले वह दे दे प्यार दे, सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्में बना चुके हैं। रणबीर के साथ पहली बार इस फिल्म में काम करने वाले लव ने अपनी नई फिल्म में भी शानदार कहानी परोसी है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 
Shahrukh Khan: मेहनत-लगन और भरोसा... होली पर 'पठान' ने फैंस को सिर-आंखों पर बैठाया, लिख दी दिल की बात
विज्ञापन

3 of 5
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का बजट लगभग 95 करोड़ का है। वहीं, फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ का कारोबार किया है। लागत के हिसाब से फिल्म का बिजनेस काफी अच्छा है। गौर करने वाली बात यह है कि समीक्षकों ने भी इस फिल्म की तारीफ की है, जिससे आने वाले समय में इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है।
Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने गिनवाए सोशल मीडिया के फायदे, अपने समय में हुई असुविधाओं को याद कर कही यह बात

4 of 5
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media
बता दें कि पहले दिन की शानदार कमाई के साथ रणबीर की टॉप ओपनर फिल्म में तू झूठी मैं मक्कार चौथे पायदान पर आ गई है। इस लिस्ट में टॉप पर ब्रह्मास्त्र है जो पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 36 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म का कुल कलेक्शन 257.44 करोड़ रहा था।
Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का कश्मीर शेड्यूल हुआ पूरा, करण जौहर ने खास अंदाज में दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रणबीर जल्द ही एनिमल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इससे पहले वह कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। फिल्म में उनके अलावा रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 
Tunisha Sharma Case: शीजान की जमानत पर तुनिशा के चाचा ने कसा तंज, बोले- लग रहा है जैसे जंग जीतकर लौटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें