छोटे पर्दे के शो दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, लेकिन दर्शकों की पसंद भी अक्सर बदलती रहती है। अब 52वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। इस बार भी टीवी शोज के बीच उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। पिछली बार की तरह इस बार भी कुंडली भाग्य अपनी पुरानी जगह बनाए हुए है तो वहीं अनुपमा भी कुंडली भाग्य के नीचे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते कौन सा शो टॉप पर है और कौन सा चला गया है पीछे।