फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी की' फेम सिजेन खान पर महिला का गंभीर आरोप, कहा- मुझसे सिर्फ ग्रीन कार्ड के लिए की शादी

Thu, 07 Jan 2021 06:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिजेन खान - फोटो : फाइल
धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग बासू का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर सिजेन खान पर एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। अमेरिका की रहने वाली इस पाकिस्तानी महिला का दावा है कि सिजेन ने उससे शादी की और फिर जैसे ही उन्हें ग्रीन कार्ड मिला, उन्होंने तलाक की अर्जी डाल दी। 
विज्ञापन

2 of 5
सिजेन - फोटो : Instagram
आएशा पिरानी नाम की इस महिला ने कहा है कि सिजेन ने उससे शादी की थी और साल 2015 से 2017 तक दोनों साथ थे। एक इंटरव्यू में महिला ने कहा कि सिजेन ने उससे सिर्फ अमेरिका का ग्रीन कार्ड लेने के लिए शादी की। जैसे ही उसे ग्रीन कार्ड मिला, उसने तलाक की अर्जी दे डाली। 
विज्ञापन

3 of 5
सिजेन - फोटो : फाइल
महिला ने ये भी दावा किया है कि सिजेन की वजह से उसकी पहली शादी टूट गई थी। उसके मुताबिक सिजेन ने उससे 3 अप्रैल, 2015 में शादी की थी। महिला ने शादी का सर्टिफिकेट भी दिखाया है। 

4 of 5
सिजेन - फोटो : फाइल
महिला के इन आरोपों पर अब सिजेन खान का भी जवाब आ गया है। उन्होंने महिला को अपना फैन बताया है। सिजेन ने कहा है कि उन्होंने इस महिला से शादी नहीं की थी। ये बस उनकी एक फैन है जो पब्लिसिटी पाना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिजेन - फोटो : फाइल
गौरतलब है कि सिजेन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिजेन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सिजेन की गर्लफ्रेंड उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की रहने वाली हैं हालांकि उन्होंने उसके नाम का खुलासा करने से मना कर दिया। सिजेन का कहना है कि वह अपनी निजी जिंदगी को साझा करना पसंद नहीं करते। फिलहाल वह दोनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।

चुनावी माहौल में शाहरुख अपनी ‘दीदी’ का फिर बने सहारा, कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का इस दिन होगा आगाज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें