फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: तृप्ति डिमरी ने साझा किया रश्मिका मंदाना के साथ काम करने का अनुभव, शूटिंग के पलों को याद कर कही ये बात

Sun, 10 Dec 2023 09:09 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं। बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी दो ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए खूब प्रशंसा मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 5
तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना सहित कई स्टार नजर आए हैं। फिल्म में रश्मिका के अलावा तृप्ति डिमरी भी अहम किरदार में नजर आई हैं। दर्शकों को रणबीर और तृप्ति की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। तृप्ति डिमरी पिछले काफी वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। मगर, एनिमल से तृप्ति डिमरी को खासी पहचान मिली है। हाल ही में तृप्ति ने को-स्टार रश्मिका मंदाना को लेकर बातचीत की है। 
विज्ञापन

2 of 5
तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं। बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी दो ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए खूब प्रशंसा मिल रही है। तृप्ति ने रश्मिका के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने कहा कि सेट पर रश्मिका सबसे प्यारी इंसान थीं। 

Box Office Report: 400 करोड़ से एक कदम दूर एनिमल, सैम बहादुर के कलेक्शन में आया उछाल
विज्ञापन

3 of 5
तृप्ति डिमरी - फोटो : insta
नेशनल क्रश का तमगा हासिल कर चुकीं तृप्ति डिमरी ने कहा, 'आम तौर पर, जब फिल्म में दो हीरोइन होती हैं, तो हमेशा वह ऊर्जा होती है। पर ऐसा कुछ भी नहीं था। वह बहुत शानदार थीं। वह मेरे पास आईं और उन्होंने मुझे गला लगाया और कहा, आओ हमारे साथ बैठो। वह यह भी देख रही थीं कि मैं थोड़ी ऑकवर्ड थी। उन्होंने हंसते हुए मेरा स्वागत किया। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी क्वालिटी है।'

4 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत में तृप्ति ने बताया कि उन्हें अपने एक्टर क्रश रणबीर कपूर के साथ काम करके कैसा महसूस हुआ। 'बुलबुल' अभिनेत्री ने कहा, 'यह तथ्य है कि वह एक अच्छे एक्टर होने के अलावा एक गर्मजोशी से भरे और स्वागत करने वाले इंसान हैं, जो उनके बारे में बहुत कुछ बताता है। यह देखना काफी शानदार है कि दर्शक उन्हें इतना प्यार दे रहे हैं। हमारी केमिस्ट्री, मुझे उम्मीद है कि हम भविष्य में फिर से साथ काम करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने के बारे में बात करते हुए तृप्ति डिमरी ने कहा, 'कौन उनके सामने नहीं रहना चाहेगा और उनसे कुछ सीखना नहीं चाहेगा? वह एक बहुत ही ईमानदार कलाकार हैं, और उन्हें करीब से अभिनय करते और अभिनेय में अपना सब कुछ देते हुए देखना बहुत खूबसूरत था।' 

मेटैलिक ड्रेस में दिखीं श्रद्धा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें