फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक: कमाल अमरोही से दोबारा शादी के लिए मीना कुमारी ने किया था 'हलाला' का सामना?

Thu, 20 May 2021 09:51 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन कही जाने वाली मीना कुमारी को तीन तलाक का दंश झेलना पड़ा था। मीना कुमारी पर्दे पर अपने हर अंदाज के लिए तारीफें बटोरती रहीं थी लेकिन अपनी रियल लाइफ में वह हार गईं। उन्हें हलाला से गुजरना पड़ा था। इस घटना ने 'सुपरस्टार हीरोइन' को मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़कर रख दिया था। दरअसल, 1954 में एक फिल्म के सेट पर मीना कमाल अमरोही को दिल दे बैठी थी और फिर अपने ही फिल्म के डायरेक्टर से शादी कर ली थी। एक कॉन्ट्रैक्ट के तहत मीना की कमाई का पूरा अधिकार केवल कमाल अमरोह की कंपनी के पास था। एक बार कमाल से झगड़े के बाद  कमाल अमरोही ने गुस्से में आकर मीना कुमारी को तलाक-तलाक-तलाक कह दिया था। बता दें कि अपनी खूबसूरती से दिल जीत लेने वाली मीना कुमारी ने साहिब बीवी और गुलाम, पाकीज़ा, मेरे अपने, बैजू बावरा जैसी कई हिट फिल्में दीं।
विज्ञापन

2 of 7
मीना कुमारी - फोटो : फाइल
मीना कुमारी एक गरीब परिवार से ताल्लुक़ रखती थीं। उनके जन्म के समय उनके पिता अली बख्शथ और मां इकबाल बेगम के पास डॉक्टर्स को देने के लिए पैसे नहीं थे। इस वजह से वो मीना को अनाथालय छोड़ आए थे। लेकिन फिर पिता का दिल नहीं माना और वो वापस उन्हें घर ले आए। मीना कुमारी पढ़ना चाहती थीं, स्कूल जाना चाहती थीं लेकिन तंगी की वजह से उनके पिता उन्हें स्कूल नहीं भेज पाए। 
विज्ञापन

3 of 7
कमाल अमरोही
अभिनेत्री ने सात साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया और परिवार का आर्थिक बोझ अपने कंधों पर उठा लिया। मीना कुमारी की शादी फिल्म 'पाकीजा' के निर्देशक कमाल अमरोही से हुई थी। एक बार अमरोही ने गुस्से में आकर मीना कुमारी को तीन बार तलाक कह दिया था और दोनों का तलाक हो गया था। हालांकि, बाद में पछतावा होने पर अमरोही ने मीना कुमारी से दोबारा निकाह करना चाहा, लेकिन 'हलाला' प्रथा के तहत मीना कुमारी, कमाल से दोबारा शादी तभी कर सकती थीं, जब पहले उन्हें किसी और शख्स से निकाह करना था और फिर उस शख्स को तलाक देने के बाद मीना कुमारी, कमाल से दोबारा शादी कर सकती थीं।

4 of 7
कमाल अमरोही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'हलाला' को मानते हुए कमाल ने मीना कुमारी की शादी अपने करीबी दोस्त अमान उल्लाह खान(जीनत अमान के पिता) से करा दी थी और फिर शादी के कुछ दिन बाद में उनसे तलाक कराकर कमाल ने मीना से शादी कर ली थी। मीना कुमारी इस पूरे हादसे से टूट गई थीं और इसी गम में उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। फिर धीरे-धीरे इस गम में डूबते हुए मीना कुमारी सिर्फ 39 की उम्र में ही इस दुनिया को छोड़ कर चली गई थीं।

विज्ञापन

5 of 7
मीना कुमारी और कमाल अमरोही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, एक किस्सा यह भी है कि मीना कुमारी ने साल 1952 में मशहूर राइटर-डायरेक्टर कमाल अमरोही से शादी कर ली थी। दोनों की जब शादी हुई तब मीना 19 जबकि कमाल 34 साल के थे। शादी के कुछ साल बाद से ही इनके बीच कुछ दिक्कतें आने लगीं। इंडिया टुडे में छपी एक खबर के मुताबिक 1964 में आई फिल्म ‘पिंजड़े के पंक्षी’ के मुहूर्त के दिन मीना कुमारी ने राइटर-डायरेक्टर गुलजार को अपने मेकअप रूम में आने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन

6 of 7
मीना कुमारी - फोटो : social media
इस बात से नाराज होकर कमाल के असिस्टेंट बकर अली ने मीना को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद मीना ने बकर से कमाल को बता देने के लिए कहा कि वो आज रात घर नहीं आएंगी। इसके बाद वो अपनी बहन और एक्टर महमूद की पत्नी मधु के घर रहने लगीं। कमाल ने उन्हें वापस बुलाने की बहुत कोशिश की लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। मीना कभी वापस लौटकर कमाल के पास नहीं आईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मीना कुमारी - फोटो : social media
उधर, मीना कुमारी की बायोग्रफी 'मेन हू लव्ड एंड लेफ्ट मीना कुमारी' लिखने वाले पत्रकार विनोद ने अपनी किताब में भी मीना के जीवन में तीन तलाक और हलाला निकाह जैसी किसी भी घटना के होने से इनकार किया। इसके अलावा जानकारों का कहना है कि कमाल अमरोही मुसलमानों के शिया समुदाय से ताल्लुकात रखते थे और शियाओं में हलाला निकाह जैसी कोई प्रथा नहीं होती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें