फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते हैं जूनियर एनटीआर, कहलाते हैं टॉलीवुड के सलमान खान

Thu, 20 May 2021 09:30 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटी रामा राव इंडस्ट्री के हिट कलाकार हैं। जूनियर एनटीआर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके एनटी रामा राव के पोते हैं। वो इंडस्ट्री में तारक नाम से भी बेहद मशहूर हैं। अपने जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीत लेने वाले जूनियर एनटीआर का यूथ के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है।लोग उनकी फिल्मों के लिए पागल हैं। अपने एक्शन से वो फैंस का दिल तो जीत ही लेते हैं साथ ही अपने गुड लुक्स से लड़कियों को भी दीवाना बना देते हैं। सिर्फ दक्षिण सिनेमा में ही नहीं बल्कि हिंदी दर्शक भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। जूनियर एनटीआर की फिल्में पर्दे पर जबरदस्ट हिट होती हैं। अपनी फिल्मों के चलते वो अब तक नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगु अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
एनटीआर, जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
20 मई 1983 को हैदराबाद में तेलुगु अभिनेता और नेता नंदमुरी हरिकृष्णा और शालिनी भास्कर राव के घर जूनियर एनटीआर का जन्म हुआ। जूनियर एनटीआर के दादा एनटी रामा राव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वो अपने समय के मशहूर अभिनेता भी थे। जूनियर एनटीआर का परिवार फिल्मों के साथ-साथ राजनीति से भी जुड़ा रहा है। खास बात ये है कि उनके पिता और दादा के अलावा परिवार के और भी सदस्य राजनीति और सिनेमा दोनो से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर ने 1991 में बतौर बाल कलाकार 'ब्रह्मर्षी विश्वमित्र' में काम किया था। 1996 में आई दक्षिण भारतीय फिल्म 'रामायणम' में उन्होंने भगवान राम का का किरदार निभाया था। इसे नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट चिल्ड्रेंस फिल्म से सम्मानित किया गया था।2001 में 'स्टूडेंट नंबर 1' से जूनियर एनटीआर ने बतौर मुख्य कलाकार अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में तो की हीं साथ ही तेलुगु रियलिटी शो बिग बॉस को होस्ट कर उन्होंने खूब सफलता पाई। आज के समय में जूनियर एनटीआर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता हैं।

4 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर अपने 20 साल के करियर में कई धमाकेदार रिकॉर्ड बना चुके हैं, उन्हें टॉलीवुड का सलमान खान भी कहा जाता है। जूनियर एनटीआर फिल्मों में सिंगल टेक और बिना अभ्यास के डांस सीन्स देने के लिए मशहूर हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो जूनियर एनटीआर ने साल 2011 में रियल एस्टेट बिजनेसमैन नर्ने श्रीनिवास की बेटी लक्ष्मी प्रणति से शादी की थी। जिस समय दोनों की सगाई हुई थी उस समय लक्ष्मी महज 17 साल की थीं। इसे लेकर जूनियर एनटीआर विवादों में फंस गए थे। दरअसल विजयवाड़ा के वकील सिंगुलुरी शांति प्रसाद ने उनके खिलाफ चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मी के 18 साल पूरे होने का इंतजार किया था और फिर शादी की थी। जूनियर एनटीआर के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बहुत जल्द एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया का लुक भी सामने आ चुका है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें