फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tridha Choudhury: त्रिधा चौधरी ने प्रकाश झा को लेकर की बातचीत, कहा- 'आश्रम में मुझे बड़ी खूबसूरती से पेश किया'

Wed, 22 Nov 2023 11:07 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उन्होंने कहा कि बेहतरीन निर्देशकों में से एक प्रकाश झा ने आश्रम में उन्हें बड़ी खूबसूरती से पेश किया है। त्रिधा ने कहा, 'मैं इसके लिए उनकी बहुत-बहुत आभारी हूं। 
विज्ञापन
1 of 5
त्रिधा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने बॉबी देओल अभिनीत एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'आश्रम' से राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि हासिल की। त्रिधा ने कई टीवी शो में मुख्य भूमिका निभाई थी। त्रिधा चौधरी को आखिरी बार बंगाली ओटीटी पर 'शी जे होलुद पाखी' में नजर आई थीं। इन दिनों वह अड्डाटाइम्स सीरिज के लिए काम कर रही हैं। इसके अलावा हाल ही में वह मुंबई के मेटा ऑफिस में मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम से मिली थीं। त्रिधा ने हाल ही में बेकहम के साथ अपनी मुलाकात और प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रकाश झा के साथ काम करने के बारे में बात की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
त्रिधा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिधा चौधरी ने एक बातचीत में कहा, 'जैसे-जैसे आश्रम सीजन 4 आ रहा है, उत्साह का स्तर सातवें आसमान पर है। मैं जहां भी जाती हूं, देखती हूं कि लोग जपनाम से मेरा स्वागत कर रहे हैं। कुछ लोग मुझसे बात करने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं आश्रम में निभाए गए किरदार बबीता की तरह ही गंभीर और तीव्र हूं। उस किरदार ने मुझे बहुत प्यार दिया है।' 

Kartik Aryan Birthday: लग्जरी गाड़ियों और आलीशान घर के मालिक हैं कार्तिक आर्यन, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

3 of 5
त्रिधा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि बेहतरीन निर्देशकों में से एक प्रकाश झा ने आश्रम में उन्हें बड़ी खूबसूरती से पेश किया है। त्रिधा ने कहा, 'मैं इसके लिए उनकी बहुत-बहुत आभारी हूं। उन्होंने मुझे उस अभिनेता के रूप में पहचाने जाने का अवसर दिया जो मैं हूं और मुझे खूबसूरती से प्रस्तुत किया।' 

4 of 5
त्रिधा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
'आश्रम' अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे न सिर्फ डेविड बेकहम से मिलने का बल्कि उनके साथ बातचीत करने का भी मौका मिला और यह काफी अनोखा था। बेकहम की टीम ने मेरी प्रोफाइल को चुना क्योंकि वह व्यक्तिगत रूप से मेटा के लिए रील के लिए एक फीचर बनाना चाहते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्रिधा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'अगली बार जब मैं यूके या मुंबई में बेकहम से मिलूंगी, तो मैं उन्हें हरे रंग का कुर्ता या शेरवानी दूंगी। क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह इसे पहनना पसंद करेगें। उनसे मिलना बेहद शानदार था।' इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की। उन्होंने बताया अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए वह बेहद उत्साहित हैं। 

Mukesh Chhabra Interview: रोज पांच हजार नए चेहरे, पांच लाख का डाटाबेस, पढ़िए कास्टिंग डायरेक्टर नं.1 की कहानी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें