बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोग अपना नाम कमाने और पहचान बनाने आते हैं। हर किसी का सपना होता है कि उसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराए। ऐसा ही कुछ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के भाई-बहन के साथ भी हुआ। अपने बड़ों को इंडस्ट्री में सफलता पाते देख इन्होंने भी हिंदी सिनेमा में आने का फैसला किया, लेकिन बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में असफल रहे थे। आज के इस लेख में हम आपको इंडस्ट्री के उन भाई-बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंडस्ट्री में फ्लॉप रहे थे।