फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन पार्टनर के खौफ में अभिनेत्री, कहा- ब्वॉयफ्रेंड दे रहा जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी

Wed, 04 Dec 2019 09:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anjali Ameer - फोटो : social media
साउथ फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाली मशहूर अदाकारा अंजली आमीर ने खुलासा किया है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें मारने और एसिड अटैक की धमकी दे रहा है। अंजली आमीर ने सुपरस्टार ममूटी की सुपरहिट फिल्म प्रेनाभू (Peranbu) में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। वह मलयालम के रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। अंजली आमीर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की प्रताड़ना के बारे में फेसबुक लाइव के जरिए खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Anjali Ameer - फोटो : social media
अंजली आमीर ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती हैं। वह हाल ही में अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर लाइव आईं। फेसबुक लाइव में अंजली आमीर ने ब्वॉयफ्रेंड पर आरोप लगा हैं कि जब से उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड से संबंध खत्म करने की बात कही तब से वह उन्हें एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी दे रहा है। अंजली आमीर ने कहा कि जब से उन्हें पता चला है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें धोखा दे रहा है तो उन्होंने रिश्ता खत्म करने की बात कही जिसके बाद से वह अंजली आमीर को लगातार धमकियां दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Anjali Ameer - फोटो : social media
अंजली आमीर ने अपने फेसबुक लाइव में ब्वॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड पिछले डेढ सालों से बेरोजगार है। इस दौरान उसने अंजली आमीर से चार लाख रुपए लिए थे जो अभी तक नहीं चुकाए हैं। अंजली आमीर का कहना है कि वह ब्वॉयफ्रेंड के रोजाना के सभी खर्चे उठाती हैं। उन्होंने कहा है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें मारने की धमकी इसलिए दे रहा है क्योंकि वह जानता है कि मेरे पास कोई परिवार नहीं है।

4 of 5
Anjali Ameer - फोटो : social media
अपनी बात को खत्म करते हुए उन्होंने कहा है कि वह पुलिस की भी मदद लेने की कोशिश कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अंजली आमीर के फेसबुक लाइव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अंजली आमीर को साउथ सिनेमा में असली पहचान फिल्म प्रेनाभू (Peranbu) से मिली थी। फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anjali Ameer - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अंजली आमीर साल 2018 में मलयालम भाषा के छोटे पर्दे के शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंध रखने की वजह से बिग बॉस में अंजली आमीर ने अपनी जिंदगी के संघर्षों के बारे में बताया कि वह कैसे देश की पहली ट्रांसजेंडर कलाकार बनीं। खबर के अनुसार वह जल्द अपनी बायोपिक बनाने वाली हैं। इन दिनों अंजली आमीर अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें