'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले रॉकी भाई उर्फ एक्टर यश सबसे चहेते पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं। फैंस को अभिनेता की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब तक इसे 'यश 19' कहा जा रहा था। लेकिन, आज खुद यश ने अपनी अगली फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी कर टाइटल बताया है।
Fighter Teaser: खत्म हुआ इंतजार! ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' का दमदार टीजर हुआ जारी, दिखा जबर्दस्त एक्शन
सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
अभिनेता यश ने आज सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनकी आगामी फिल्म का नाम 'टॉक्सिक' होगा। इस फिल्म को मलयालम फिल्म प्रड्यूसर गीतू मोहनदास बना रहे हैं, वे इसका निर्देशन करेंगे। अभिनेता की आगामी फिल्म पर मिले इस बड़े अपडेट ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
Neena Gupta: 'फालतू नारीवाद' बयान पर नीना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- विवाद पैदा करने के लिए...
यश ने लिखी ये बात
यश ने एक्स पर पोस्ट साझा कर रूमी की कुछ लाइनें साझा की हैं। एक्टर ने लिखा, 'आप जो खोज रहे हैं, वह भी आपको खोज रहा है'। इस फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यश के साथ साईं पल्लवी इस फिल्म में लीड रोल में हो सकती हैं। हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
यूजर्स ने जताई खुशी
साझा करने के साथ ही यश की ये पोस्ट वायरल हो रही है। यूजर्स की प्रतिक्रिया देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा, 'एक बार फिर बवाल होने वाला है। आपको बधाई यश सर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यश मैजिक होने वाला है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आखिर आ गया! बड़ी बेसब्री से इंतजार था इसका'।
Thursday Box Office Report: 'एनिमल' की तूफानी पारी जारी, बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी है 'सैम बहादुर'