फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टोटल धमाल' करने उतरी अजय देवगन की टीम, जब ट्रेलर इतना मजेदार है तो सोचिए पिक्चर कैसी होगी...

Mon, 21 Jan 2019 02:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Total Dhamaal
इंद्र कुमार (Indra Kumar) की मशहूर 'धमाल' सीरीज एक बार फिर दर्शकों को इंप्रेस करने को तैयार है। फिल्म टोटल धमाल (Total Dhamaal) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और ईशा गुप्ता लीड रोल में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Total Dhamaal
ट्रेलर से ही साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी धमाल करने वाली है। टोटल धमाल का ट्रेलर आपको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देगा। फिल्म में मौजूद हर एक कास्ट दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज दे रहा है। फिल्म को 'द वाइल्डेस्ट एडवेंचर एवर' नाम की एक टैग लाइन भी दी गई है। ट्रेलर की शुरुआत होती है 50 करोड़ के राज के साथ और फिर पूरी टीम पैसे के लालच में जनकपुर पहुंचने की कोशिश में लग जाती है। फिल्म की कहानी भी ऐसे ही आगे बढ़ती है।
विज्ञापन

3 of 5
Total Dhamaal
फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पति पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में अनिल का नाम अविनाश है। धमाल की पहली सीरीज साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उसका सीक्वल डबल धमाल भी बनाया गया था। टोटल धमाल (Total Dhamaal) फिल्म में क्रिस्टल नामक एक बंदरिया भी एक्टिंग करेगी, जो कि हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रही है। 

यहां देखें ट्रेलर

4 of 5
(Total Dhamaal)
इससे पहले फिल्म के काफी फनी पोस्टर्स शेयर कि गए थे। एक फोटो में जहां अजय शेर के साथ रैंप वॉक करते नजर आए थे। तो वहीं अरशद वारसी फन खोलकर बैठे सांप के सामने डरते नजर आ रहे थे। 'टोटल धमाल' धमाल सीरीज की तीसरी कड़ी है। फिल्म की कहानी का ताना बाना जंगल के इर्द गिर्द बुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Total Dhamaal
टोटल धमाल को इंद्र कुमार डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया और प्रीतम चक्रवर्ती होंगे। अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी वाली यह मल्टीस्टारर फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें