फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'किरदार से बाहर आने के लिए हो गया था अस्पताल में भर्ती'

Mon, 21 Jan 2019 02:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Thackeray Song - फोटो : twitter
बॉलीवुड के गलियारों में नवाजुद्दीन का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। बाला साहेब ठाकरे के लुक को पूरी तरह से कॉपी करके नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दर्शकों को ट्रेलर से तो इंप्रेस कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में नवाजुद्दीन की एक झलक देखकर कोई भी धोखा जरूर खा सकता है। फिल्म के ट्रेलर को तो खूब पसंद किया गया और अब जल्द ही फिल्म रिलीज होने वाली है। 'ठाकरे' फिल्म रिलीज होने से पहले नवाजुद्दीन इसके प्रमोशन में जुटे हैं। इस दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक ऐसी बात का खुलासा किया जो शायद ही कोई जानता हो।
विज्ञापन

2 of 5
Thackeray - फोटो : twitter
नवाजुद्दीन की फिल्म 'ठाकरे' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस बीच नवाजुद्दीन कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' में अमृता राव के साथ फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। इस बीच नवाजुद्दीन ने कई खुलासे किए। शो के दौरान कपिल शर्मा ने नवाजुद्दीन से पूछा कि 'आप अपनी फिल्मों के किरदार में पूरी तरह से डूब जाते हो, तो कभी इसका आपकी जिंदगी पर असर पड़ा?' इस सवाल का जवाब सुनकर कपिल भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

3 of 5
Thackeray trailer - फोटो : instagram
नवाजुद्दीन ने कहा - 'ऐसा कई बार होता है। रमन राघव फिल्म में मेरा किरदार इतना डार्क था कि मुझे इससे बाहर आने के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया था।' इस शो के दौरान नवाजुद्दीन ने कई और खुलासे किए। नवाजुद्दीन ने बताया कि उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में धनिया तक बेचा है। नवाजुद्दीन ने बताया कि उन्होंने सब्जी वाले से 200 रुपए का धनिया बेचने के लिए खरीदा लेकिन कुछ देर बाद वह धनिया पीला पड़ने लगा इस पर वह सब्जी वाले के पास फिर से गए।'

4 of 5
amrita rao - फोटो : file photo
नवाजुद्दीन ने आगे कहा - 'सब्जी वाले ने बताया कि उससे खरीदा हुआ धनिया तो पीला पड़ गया इस पर सब्जी वाले ने कहा कि उस पर लगातार पानी छिड़कना पड़ता है तब जाकर धनिया पूरे दिन ताजा बना रहता है।' 'ठाकरे' फिल्म में नवाजुद्दीन के अलावा अमृता राव भी हैं। इस फिल्म में बाला साहेब का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी तो वहीं अमृता उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं। इस फिल्म के साथ अमृता 6 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म के अभिजीत पनसे ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : file photo
इसी दिन बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की पीरियड ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' भी उनके सामने होगी। बता दें कि ठाकरे की कहानी को शिवसेना के कद्दावर नेता और सांसद  संजय राउत ने लिखा है और वही फिल्म के निर्माता भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें