फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: करण जौहर के शो से बाहर हुईं उर्फी जावेद, मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता

Mon, 16 Aug 2021 01:24 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
बिग बॉस ओटीटी का पहला एलिमिनेशन राउंड रविवार यानी 15 अगस्त को था। शो में तीन लोग यानी राकेश बिपैत, शमिता शेट्टी और उर्फी जावेद पहले राउंड में एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट थे। इस दौरान करण जौहर ने तीनों से इस दौरान पूछा कि वे अपनी अब तक की परफॉर्मेंस के बारे में क्या सोच रहे हैं और किसे लगता है कि वो शो से बाहर हो जाएगा। मगर तीनों कंटेस्टेंट्स इस दौरान नर्वस थे और इसी के साथ उर्फी जवेद का सफर इस शो में खत्म हो गया।

जानें कौन है उर्फी जावेद?
छोटे परदे पर लोकप्रियता के नए आयाम छूने वाले इस प्रोग्राम में कंटेस्टेंट के तौर पर उर्फी जावेद आईं थी। उर्फी जावेद लखनऊ की रहने वाली हैं। उनका जन्म नवाबों के शहर में 15 अक्तूबर 1996 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
2016 में उर्फी सोनी टीवी के 'बड़े भैया की दुल्हनिया' कार्यक्रम में अवनि पंत की भूमिका में नजर आईं। 2016 से 2017 तक उन्होंने स्टार प्लस के 'चंद्र नंदिनी' में छाया का रोल किया। इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के 'मेरी दुर्गा' में आरती की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
साल 2018 में उर्फी जावेद सब टीवी के सीरियल 'सात फेरों की हेरा फेरी' में कामिनी जोशी, कलर्स टीवी के 'बेपनाह' सीरियल में बेला कपूर, स्टार भारत के 'जीजी मां' कार्यक्रम में पियाली और एंड टीवी के 'डायन' सीरियल में नंदिनी की भूमिका में नजर आईं।

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
इसके बाद साल 2020 में वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कार्यक्रम में वह शिवानी भाटिया का रोल निभाती नजर आईं। 'कसौटी जिंदगी की' में उन्होंने तनीशा चक्रवर्ती का किरदार निभाया। अब उन्हें बिग बॉस से अपने करियर को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर भी खासा सक्रिय रहती हैं। प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके इस समय 14 लाख फॉलोअर हैं। यहां अक्सर वह अलग-अलग अंदाज में अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिसे उनके फैन खूब पसंद करते रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें