फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: अरमान कोहली के घर एनसीबी की रेड और हनी सिंह को कोर्ट से फटकार

Sat, 28 Aug 2021 11:41 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरमान कोहली
अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अरमान कोहली एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने शनिवार यानी 28 अगस्त को मुंबई में ड्रग्स से जुड़े एक मामले में अभिनेता के घर पर छापा मारा। फिलहाल, तलाश जारी है। खबरें आ रही हैं की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स से जुड़े मामले में एक्टर को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि अरमान के घर पर हुई छापेमारी के दौरान एनसीबी को कुछ मात्रा में ड्रग्स भी बरामद हुआ है। गौरतलब है कि साल 2018 में अरमान को आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है, लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं।

Drug Case: अरमान कोहली के घर एनसीबी की रेड, ड्रग पेडलर से कनेक्शन के आरोप में पूछताछ जारी
विज्ञापन

2 of 5
रोहन श्रेष्ठ, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड गलियारों में अक्सर किसी ना किसी के प्यार के किस्से सुनाई दे जाते हैं। पहले की तुलना में अब सेलेब्स खुलकर शादी के मुद्दे पर बात कर रहे हैं और शादी भी रचा रहे हैं। हालांकि अभी भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जिनकी शादी की राह उनके फैंस देख रहे हैं। इसमें श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। श्रद्धा बॉलीवुड की बड़ी हीरोइन हैं लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी की बातें खुलकर मीडिया के सामने नहीं रखती हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि श्रद्धा फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं।


चर्चा: जल्द रोहन श्रेष्ठ से शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? परिवार ने कहा-अगर ऐसा होगा तो...
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पसंदीदा स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाएंगे। रूमी जाफरी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो अपनी अगली फिल्म उस स्क्रिप्ट पर बनाएंगे जो सुशांत सिंह राजपूत को पसंद थी। उन्होंने कहा जब भी मैं अकेले बैठता हूं, मुझे सुशांत सिंह के लिए लिखी गई स्क्रिप्ट की याद आ जाती है। मैं इस स्क्रिप्ट पर जरूर फिल्म बनाऊंगा।

डायरेक्टर रूमी जाफरी ने कहा: सुशांत सिंह राजपूत की पसंदीदा स्क्रिप्ट पर बनाऊंगा फिल्म, उनकी याद आती है 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
अध्ययन सुमन और कंगना रणौत किसी जमाने में लंबे वक्त तक एक साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन साल 2016 में उन्होंने कंगना के बारे में कई तरह के खुलासे किये थे और काफी विवाद भी हुआ था। उस वक्त अपने एक इंटरव्यू में अध्ययन ने कहा था कि कंगना ड्रग्स लेती हैं। अब एक बार फिर अध्ययन सुमन ने कंगना और अपने रिलेशनशिप के बारे में बातचीत की है। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता कड़वाहट भरा था।



खुलासा: कंगना से ब्रेकअप के बाद बुरी तरह परेशान थे अध्ययन सुमन, बोले- पिता ने कही थी ये बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनी सिंह, शालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता और गायक यो यो हनी सिंह पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत हनी सिंह की पत्नी द्वारा उन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए थे। अब हनी सिंह ने अपने वकील के जरिये दिल्ली की कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि वह अस्वस्थ होने के चलते कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं, ऐसे में अगली सुनवाई में वह मौजूद रहेंगे। इसके साथ उन्होंने कोर्ट में पेशी से छूट की इजाजत मांगी है।


पत्नी संग घरेलू हिंसा का मामला: पेशी से छूट के लिए हनी सिंह ने किया दिल्ली कोर्ट का रुख, तबीयत ठीक ना होने का हवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें