फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट आई सामने और खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर हुए विशाल-निक्की

Mon, 23 Aug 2021 12:09 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केजीएफ 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना महामारी के मद्देनजर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF Chapter 2) की रिलीज डेट टाल दी गई है। साथ ही फिल्म के मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। अब 'केजीएफ 2' की रिलीज डेट सबके सामने आ गई है। खुद कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) ने रिलीज डेट का एलान कर दिया है। फिल्म 'केजीएफ 2' की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।  फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर और रिलीज डेट फैंस के साथ शेयर किया है। यश ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज की अनिश्चितताएं केवल हमारे संकल्प में देरी करेंगी, लेकिन जैसा वादा किया गया था, वैसा ही होगा। हम 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में आएंगे। ' यश का यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


KGF Chapter 2 Release Date: केजीएफ 2 के लिए फैंस को अभी करना होगा इंतजार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन

2 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा उनकी पिछले लंबे अरसे से कोई सफल फिल्म नहीं रही इसके बावजूद रामगोपाल वर्मा आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा के नाम से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ डांस करता नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहे शख्स राम गोपाल वर्मा हैं। जिसके बाद राम गोपाल वर्मा ने खुद ट्वीट करते हुए वीडियो की सच्चाई बताई है। राम गोपाल वर्मा ने एक सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट को कोट रीट्वीट करते हुए लिखा, 'सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, मैं बालाजी, गणपति, यीशू सहित कई अन्य की कसम खाता हूं, ये मैं नहीं हूं।'


सोशल मीडिया: लाल ड्रेस वाली लड़की संग डांस करते दिखे राम गोपाल वर्मा, बोले- यह मैं नहीं
विज्ञापन

3 of 5
किम कार्दशियन, केन्य वेस्ट
अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने सभी पोस्ट डिलीट कर दिया है। उन्होंने बस एक फोटो को डिलीट नहीं किया। इसमें सिर्फ घर नजर आ रहे है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फोटो का कनेक्शन उनके बचपन से है। खबरों की मानें तो इसी घर में कान्ये बड़े हुए हैं।  


सोशल मीडिया: किम कर्दाशियन के एक्स हसबैंड कान्ये वेस्ट ने इंस्टाग्राम के सभी पोस्ट किए डिलीट

4 of 5
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रक्षाबंधन का त्योहार भले अभिनेता अक्षय कुमार की अगली फिल्म का नाम और विषय दोनों हो लेकिन साल 2021 का रक्षाबंधन भी उनके लिए काफी अहम रहने वाला है। अगर दर्शकों ने इस दिन त्योहारी मूड में सिनेमाघरों का रुख किया और उनकी फिल्म ‘बेलबॉटम’ देखने लोग घरों से निकले तो हो सकता है ये फिल्म पहले सप्ताहांत में 12 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाए। फिल्म ‘बेलबॉटम’ ने रिलीज के तीसरे दिन पहली बार तीन करोड़ रुपये का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार किया है और अब फिल्म की कमाई आठ करोड़ रुपये के ऊपर निकल चुकी है। लेकिन, फिल्म अब भी पहले वीकएंड के लिए वितरकों के अपेक्षित आंकड़े 15 करोड़ रुपये से काफी दूर है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के उम्मीद के मुताबिक कारोबार न कर पाने के चलते ही उनकी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट फाइनल नहीं हो पा रही है और इसी के चलते निर्देशक एस एस राजामौली की दशहरा से दो दिन पहले रिलीज होने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज भी टाली जा चुकी है।


BellBottom Box Office Day 3: ‘बेलबॉटम’ ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़, रक्षाबंधन का दिन सबसे अहम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खतरों के खिलाड़ी 11 - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) में इस हफ्ते विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली बाहर हो गए हैं। दोनों ही शो में सभी स्टंट दिलेरी के साथ कर रहे थे, लेकिन फिर एक गलती ने दोनों का सारा गेम बिगाड़ दिया और वह शो से बाहर हो गए। दरअसल, खतरों के खिलाड़ी 11 के 22 अगस्त के एपिसोड की शुरुआत में रोहित शेट्टी ने पार्टनरशिप वीक में सभी प्रतियोगियों का स्वागत किया। इस दौरान होस्ट ने सभी को याद दिलाया था कि वरुण सूद और दिव्यांका त्रिपाठी इस हफ्ते के एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई अन्य स्टंट नहीं करना है। जबकि आज के एपिसोड में डबल एलिमिनेशन होगा। इसके बाद रोहित शेट्टी ने पहले से बनी प्रतियोगियों की जोड़ी को एक और झटका दिया। उन्होंने एलान किया कि आज के स्टंट के में नए पार्टनर अभिनव शुक्ला-राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह-निक्की तंबोली, सना मकबुल-अनुष्का सेन और अर्जुन बिजलानी-श्वेता तिवारी रहेंगे।


KKK 11: खतरों के खिलाड़ी 11 का शॉकिंग एलिमिनेशन, विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली एक साथ हुए शो से बाहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें