अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान 23 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। गौहर का जन्म 23 अगस्त 1983 को पुणे (महाराष्ट्र) के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। एक्टिंग की दुनिया में भले ही उन्होंने बहुत नाम न कमाया हो, लेकिन वे एक मशहूर मॉडल रह चुकी हैं। गौहर की बात करें तो काफी मुखर मानी जाती हैं। ट्विटर पर वे हर मुद्दे पर बेबाक तरीके से राय रखती हैं। गौहर खान कुछ म्यूजिक एल्बम में भी नजर आई थीं लेकिन यहां उनके करियर को कोई फायदा नहीं हुआ।
लिहाजा उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और मनीष मल्होत्रा, नीता लुल्ला, रितु कुमार जैसे बड़े डिजाइनों के लिए रैंप वॉक किया। यहीं से गौहर की पहचान बढ़ती गई और वो मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गईं।