बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े (Kumar Hegde) के खिलाफ रेप केस में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने कुमार हेगड़े को गिरफ्तार कर लिया। हेगड़े को कर्नाटक में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में एक ब्यूटीशियन की शिकायत के बाद हेगड़े पर मामला दर्ज किया गया था। खबरों की मानें तो 30 साल की एक ब्यूटीशियन महिला ने बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनका रेप किया है।
धोखाधड़ी: कंगना रणौत का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप और चीटिंग का लगा आरोप