इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) ने आज अपने ग्रैंड जूरी विजेताओं और फेस्टिवल के 19वें संस्करण के लिए ऑडियंस अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। कोरोना के मद्देनजर इसका आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया था। भारत में यह 20 से 27 मई तक चला। बता दें कि इंडिया में इसे पहली बार आयोजित किया गया। इस साल के समारोह में कुल 40 प्रभावशाली फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें दो वर्ल्ड, आठ नॉर्थ अमेरिकन, पांच यूएस और 18 लॉस एंजिल्स प्रीमियर शामिल हैं। 17 भाषाओं में दिखाई गई फिल्मों में 16 महिला निर्देशित फिल्में रहीं। कैलिफोर्निया और भारत दोनों ही देशों में इस उत्सव को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
तमिल फिल्म ने जीता अवार्ड
तमिल निर्देशक थमिज की पहली फिल्म 'सेठथुमन (Seththumaan)' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर के लिए ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीता। इस दौरान जूरी ने कहा ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर के लिए ग्रैंड जूरी पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को मिला, जिसने हमें फिल्म निर्माण और नाटकीयता दोनों के मामले में काफी प्रभावित किया। यह एक अभूतपूर्व विशेषता है जो कोमल और प्रभावशाली, दिल और हिम्मत के साथ की गई है। यह एक ही समय में स्पष्ट, परिपक्व और जटिल है।’ इसके साथ ही जूरी ने थमिज को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
IFFLA: इस साल दिखा महिला निर्देशकों का दबदबा, तमिल मूवी को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड