फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFLA: इस साल दिखा महिला निर्देशकों का दबदबा, तमिल मूवी को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

Thu, 27 May 2021 10:55 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, लॉस एंजिलिस

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) ने आज अपने ग्रैंड जूरी विजेताओं और फेस्टिवल के 19वें संस्करण के लिए ऑडियंस अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। कोरोना के मद्देनजर इसका आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया था। भारत में यह 20 से 27 मई तक चला। बता दें कि इंडिया में इसे पहली बार आयोजित किया गया।

40 प्रभावशाली फिल्मों का प्रदर्शन
इस साल के समारोह में कुल 40 प्रभावशाली फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें दो वर्ल्ड, आठ नॉर्थ अमेरिकन, पांच यूएस और 18 लॉस एंजिल्स प्रीमियर शामिल हैं। 17 भाषाओं में दिखाई गई फिल्मों में 16 महिला निर्देशित फिल्में रहीं। कैलिफोर्निया और भारत दोनों ही देशों में इस उत्सव को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

तमिल फिल्म ने जीता अवार्ड
तमिल निर्देशक थमिज की पहली फिल्म 'सेठथुमन (Seththumaan)' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर के लिए ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीता। इस दौरान जूरी ने कहा ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर के लिए ग्रैंड जूरी पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को मिला, जिसने हमें फिल्म निर्माण और नाटकीयता दोनों के मामले में काफी प्रभावित किया। यह एक अभूतपूर्व विशेषता है जो कोमल और प्रभावशाली, दिल और हिम्मत के साथ की गई है। यह एक ही समय में स्पष्ट, परिपक्व और जटिल है।’ इसके साथ ही जूरी ने थमिज को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

2 of 5
'सेठथुमन' का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, लॉस एंजिलिस
इस दौरान फीचर जूरी ने साजिन बाबू द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म बिरयानी का सम्माननीय उल्लेख किया। उन्होंने कहा ‘फिल्म में कनी कुश्रुती की मुख्य भूमिका में एक अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली प्रदर्शन शामिल था।’ वहीं, अजीतपाल सिंह ने फीचर डेब्यू करते हुए ‘फायर इन द माउंटेंस (Fire In The Mountains)’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर के लिए ऑडियंस अवॉर्ड जीता। दूसरी तरफ बेस्ट शॉर्ट का ग्रैंड जूरी पुरस्कार ‘बिट्टू’ के लिए करिश्मा देव दूबे को मिला। इसपर टिप्पणी करते हुए जूरी ने कहा ‘एक शानदार युवा लड़की के बारे में एक शानदार फिल्म हमें दिलचस्प और सम्मोहक लगी। एक सच्ची कहानी के आधार पर दुबे ने घटना को मानवीय बनाने में कामयाबी हासिल की और दो लड़कियों के बीच दोस्ती के बारे में कहानी बताई।’
विज्ञापन

3 of 5
'बिट्टू' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, लॉस एंजिलिस
शॉर्ट्स कैटेगरी में रीमा दास की ‘फॉर ए अदर (For Each Other)’ का माननीय उल्लेख किया गया। जूरी ने कहा, ‘यह अद्भुत फिल्म है और उत्सुकता से देखी गई फिल्म के रूप में सामने आई है।’ इसके बाद उपमन्यु भट्टाचार्य (Upamanyu Bhattacharyya) और कल्प सांघवी (Kalp Sanghvi) की शॉर्ट फिल्म वेड (Wade) को भी सराहा गया। जूरी ने कहा कि यह एक आश्चर्यजनक एनिमेटेड लघु फिल्म है।

4 of 5
'फायर इन द माउंटेंस' का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, लॉस एंजिलिस
आखिर में एक युवा अभिनेत्री निविता चालिकी (Nivita Chaliki) को ‘फॉरएवर टुनाइट (Forever Tonight)’ के अभिनय को सराहा गया। इसपर जूरी ने कहा कि निविता ने शानदार ढंग से इस चरित्र को निभाया और एक भारतीय अमेरिकी होने की चिंताओं को दर्शाते हुए पर्दे पर उतारा। सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का ऑडियंस अवार्ड ‘क्वीर लव स्टोरी (queer love story)’ की आरती नेहर्ष (Aarti Neharsh) की ‘द सॉन्ग वी संग (The Song We Sang)’ को गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘द सॉन्ग वी संग' का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, लॉस एंजिलिस

पुरस्कार विजेता: फीचर

सर्वश्रेष्ठ फीचर के लिए ग्रैंड जूरी अवॉर्ड - सेठथुमान (Seththumaan)  (निर्देशक: थमिज)

माननीय उल्लेख - बिरयानी (निर्देशक: साजिन बाबू)

सर्वश्रेष्ठ फीचर के लिए ऑडियंस अवॉर्ड - फायर इन द माउंटेंस (निर्देशक: अजीतपाल सिंह)

 

पुरस्कार विजेता: लघु

बेस्ट लघु फिल्म के लिए ग्रैंड जूरी अवॉर्ड- बिट्टू (निर्देशक: करिश्मा देव दुबे)

माननीय उल्लेख - फॉर इच अदर (निर्देशक: रीमा दास)

माननीय उल्लेख - वेड (निर्देशक: उपमन्यु भट्टाचार्य और कल्प सांघवी)

लघु फिल्म में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए माननीय उल्लेख - निविता चालिकी, फॉरएवर टुनाइट

बेस्ट शॉर्ट के लिए ऑडियंस अवॉर्ड- द सॉन्ग वी संग (निर्देशक: आरती नेहर्ष)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें