'मिर्जापुर 2' वेब सीरीज फेम अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां गायत्री भट्टाचार्य का 16 मई को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। इस अचानक हुई घटना की जानकारी जब दिब्येंदु को मिली तो वो टूट गए। दिब्येंदु अपनी फिल्म के शूटिंग के लिए तुर्की में हैं जहां उन्हें अचानक से समाचार मिला। दिब्येंदु महामारी के चलते अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए भारत भी नहीं लौट सके। दिब्येंदु की 72 वर्षीय मां गायत्री भट्टाचार्य को अस्पताल में बेड नहीं मिल पाया और इलाज में देरी के चलते उनका अचानक निधन हो गया। अपनी मां के निधन के बारे मे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे पूरी रात शूटिंग करनी थी और मेरा पूरा दिन रोते हुए बिता। ये बात सच है कि आप कितने भी बड़े हो जाएं लेकिन माता पिता में से किसी को भी खोना एक ऐसा दर्द होता है जिसे भूलाया नहीं जा सकता'।
अवसान: दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां का निधन, तुर्की में शूटिंग के चलते नहीं हो पाए अंतिम संस्कार में शामिल