लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद आएदिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी वो लोगों की मदद कर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपने व्यवहार के कारण। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लोग उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ा रहे थे। इस पर अभिनेता ने आभार जताते हुए कहा था कि आप दूध को किसी जरूरतमंद के लिए बचाएं। अब कुछ दिनों से लोग सोनू सूद से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
तो वहीं अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता से मिलने गई एक महिला उन्हें राखी बांध रही हैं। इस वीडियो को फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इस वीडियो को देखकर लोग सोनू सूद के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।