फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं हिंदी सिनेमा के 5 क्लासिक कॉमेडियन, इनकी शक्ल देखते ही दर्शकों की छूट जाती थी हंसी

Tue, 26 Nov 2019 06:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
classic comedy actors - फोटो : Twitter
जिस तरह हिंदी सिनेमा में एक एक्टर का किरदार काफी अहम माना जाता है उसी तरह एक कॉमेडियन का रुतबा भी हिंदी सिनेमा में शुरू से ही रहा है। बात चाहे मुख्य अभिनेता से ज्यादा फीस लेने वाले महमूद को हो या फिर जॉनी वॉकर की। बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडी का तड़का शुरुआती दौर से ही देखने को मिल रहा है। ऐसे में बात करेंगे उन 5 क्लासिकल कॉमेडियन्स की जिनकी शक्ल देखते ही दर्शकों की हंसी छूट जाती थी। 
विज्ञापन

2 of 6
जॉनी वॉकर

जॉनी वॉकर

जॉनी वॉकर (Johnny Walker) को 50, 60 और 70 के दशक का सबसे बेस्ट कॉमेडियन माना जाता है। जॉनी वॉकर बेशक आज हमारे बीच नहीं हों लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोग उतनी ही उत्सुकता से देखते हैं। उस दौर की लगभग हर फिल्म में जॉनी वॉकर होते थे।
विज्ञापन

3 of 6
महमूद

महमूद अली

अपने विशिष्ट अंदाज, हाव भाव और बेहतरीन आवाज से दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने वाले कॉमेडी किंग महमूद अली ने अभिनय के दम पर महमूद ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया। उस दौरान किसी एक्टर के लिए तालियां बजती थी तो वो महमूद थे। जब शूट खत्म होता तो महमूद के लिए जमकर तालियां बजाईं जाती थीं। महमूद अकेले ऐसे कॉमेडियन थे, जिनकी तस्वीर फिल्म के पोस्टर में हीरो के साथ होती थी।

4 of 6
Jagdeep - फोटो : twitter

जगदीप

जगदीप बॉलीवुड में कॉमेडी की वजह से जाने जाते हैं। जगदीप को फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार के नाम से जाना जाता है. ये किरदार इतना फेमस हुआ था कि इसकी अलग से फिल्म बनाई गई थी। मशहूर अभिनेता जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में 'अब दिल्ली दूर नहीं', 'मुन्ना', 'आर पार', 'दो बीगा जमीन' और 'हम पंछी एक डाल के' हैं। इन फिल्मों के बाद जगदीप की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें मुख्य अभिनेता के तौर पर फिल्मों में काम मिलने लगा।
विज्ञापन

5 of 6
भगवान दादा

भगवान दादा

भगवान दादा का नाम सुनते ही उनकी कॉमेडी और डांस की अलग स्टाइल जहन में उभरने लगता है। भगवान दादा का असली नाम भगवान आभाजी पालव था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mukri - फोटो : social media

मुकरी

परदे पर जिन्हें देखते ही दर्शकों के होंठों पर मुस्कुराहट आ जाती थी ऐसे ही एक शख्स थे मोहम्मद उमर मुकरी। चार फुट कद के गोल-मटोल मुकरी ने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी भूमिका चाहे छोटी ही क्यों ना रही, लेकिन दर्शकों को हंसाने में उन्होंने कभी कंजूसी नहीं बरती। उस दौरान बड़े से बड़ा स्टार भी मुकरी की हास्य प्रतिभा का कायल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें