फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: बबीता जी के लिए उठी गिरफ्तारी की मांग और सामने आया राहुल वोहरा का दिल दिल दहलाने वाला वीडियो

Tue, 11 May 2021 09:34 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : Insatagram- @mmoonstar
टीवी का चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता विवादों में हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने एक वीडियो में दलित समुदाय के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया है। एक्ट्रेस के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें घेर लिया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे। उनके इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। हालांकि, अपनी गलती का एहसास होते ही मुनमुन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है।  

विवाद: बबीता जी ने दलित समुदाय के लिए इस्तेमाल किया आपत्तिजनक शब्द, ट्रोल होने के बाद मांगी माफी
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता जोकर थुलासी - फोटो : Twitter
कोरोना महामारी देशभर में पैर पसार चुकी है और संक्रमण की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। दिग्गज अभिनेता जोकर थुलासी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। अभिनेता ने रविवार को चेन्नई में अंतिम सांस ली।

दुखद: दिग्गज अभिनेता जोकर थुलासी का कोरोना से निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धाजंलि
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान, अर्पिता खान शर्मा - फोटो : instagram/arpitakhansharma
देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।  संक्रमण के शिकार होकर लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसकी चपेट में आने से कोई नहीं बच पाया है। आमलोगों से लेकर राजनेता और अभिनेता सभी वायरस के शिकार हो रहे हैं। बीते दिनों के आंकड़ों को देखें तो कई सेलेब्स इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। सिलसिला थमने की बजाय लगातार जारी ही है। अब अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कंफर्म किया है।  

कोविड-19: सलमान खान की बहन अर्पिता खान कोरोना संक्रमित, अभिनेता ने दी जानकारी

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार यानी 10 मई को कोविड की रोकथाम के लिए टीका लगवाया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने बाएं हाथ पर वैक्सीन लगवाती हुई नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने कैप्शन में हैशटैग वैक्सीन और विक्ट्री लिखा। जिससे प्रशंसक मोटीवेट हो और ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाएं।


कोरोना वैक्सीन: टीकाकरण करवाते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने साझा की तस्वीर, फैंस से भी की टीका लगवाने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल वोहरा और ज्योति तिवारी - फोटो : Instagram
बीते रविवार को एक्टर राहुल वोहरा का निधन हो गया। राहुल वोहरा लंबे समय से कोरोना संक्रमित थे और वो दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर में भर्ती थे। राहुल वोहरा ने निधन से एक दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था और लिखा था कि, 'अगर मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता।' अब उनकी पत्नी ज्योति तिवारी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है और राहुल का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें अस्पताल की ओर से की गई लापरवाही के बारे में अभिनेता बता रहे हैं। अभिनेता की पत्नी ने अपने पति और अभिनेता राहुल वोहरा के लिए इंसाफ की भी गुहार लगाई है।

लापरवाही: 'ऑक्सीजन की जगह खाली मास्क लगाकर चले गए डॉक्टर्स', राहुल वोहरा की पत्नी ने जारी किया दिल दहलाने वाला वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें