फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के वो 6 कलाकार जिन्होंने छोटा कद होते हुए भी किया कमाल

Tue, 19 Dec 2017 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हाइट-पर्सनैलिटी, चेहरे का रंग जैसे खूबसूरती के सारे पैमाने उस वक्त फीके पड़ जाते हैं जब आपके पास जरूरी टैलेंट की ही कमी हो। मगर अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर एक साधारण कद-काठी होते हुए भी आप अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
बॉलीवुड में भी ऐसा माना जाता है कि अच्छी हाइट सफलता के लिए जरूरी है, लेकिन इंडस्ट्री के इन एक्टर-एक्ट्रेस ने इसे गलत साबित कर दिया। आइए एक नजर डालते हैं ऐसी ही कलाकारों के बारे में जिन्होंने छोटे कद के बावजूद बड़ा कमाल कर दिखाया।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : BBC
राजपाल यादव की गिनती इंडस्ट्री के सबसे शानदार कॉमेडियंस में होती हैं। उत्तर प्रदेश के एक गांव से मुंबई आकर एक बड़ा नाम बनने तक के सफर में कम हाइट कभी भी राजपाल के राह में रोड़ा नहीं बनी। 5 फीट 3 इंच के कद वाले इस शख्स की अदाकारी का पूरा देश मुरीद है।

4 of 8
अपने दौर की शानदार एक्ट्रेसेज में से एक जया बच्चन 5 फीट 3 इंच की हैं। बावजूद इसके उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया। बल्कि अपने से काफी लंबे को-एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ सात फेरे भी लिए। किसी भी जगह पर उनकी हाइट आगे नहीं आई।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जादूई आवाज के मालिक, सिंगिंस सेंसेशन कैलाश खेर 5 फीट के हैं। मगर जितनी छोटी हाइट उतना बड़ा कद। अपनी आवाज से सभी को अपना दीवाना बना लेने वाले इस सूफी सिंगर को इस बात का कोई मलाल भी नहीं। और हो भी क्यों भला!
विज्ञापन

6 of 8
बॉलीवुड के 'नवाब' सैफ अली खान कद में नवाब नहीं हैं। मगर इससे क्या फर्क पड़ता है। जनाब की जिंदगी में पहले तो लेडी लव बेबो थी और करियर भी मस्त ही चल रहा था और अब दोनों के प्यार का सबूत तैमूर फैमिली कंप्लीट करता है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : SELF
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी हाइट मामले में कुछ बहुत लंबे नहीं। मगर जब तक करियर और कलेक्शन का ग्राफ ऊपर की तरफ है, तब तक कौन ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
काजोल अंजलि उर्फ सिमरन उर्फ काजोल अपनी जिंदगी अपनी इच्छा से चुन ली, मगर उनकी हाइट उनकी एक्टिंग स्किल के जैसी लंबी नहीं हो पाईं। अब उनकी एक्टिंग देख कर कभी एहसास ही नहीं हुआ कि वो सिर्फ 5’3” ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें