इन दिनों ओटीटी पर कंटेट की भरमार है। दर्शक अब सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी को तवज्जो देने लगे हैं। जब से ओटीटी का चलन शुरू हुआ, तब से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने दर्शकों को लुभाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यहां हर दिन हर जोनर की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।
यदि आपको इश्क, रोमांस को वेब सीरीज के जरिए जीना हो या इसे महसूस करना हो तो आप नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, एमएक्स प्लेयर, अल्टबालाजी और सोनीलिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जाकर रोमांटिक वेब सीरीज देख सकते हैं। जिनमें रची बसी मोहब्बत की भीनी खुशबू से दर्शकों के दिल खिल उठते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं टॉप 5 रोमांटिक वेब सीरीज, जिसे आपको अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।