फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Villains Of YRF: इमरान हाशमी से पहले ये सुपरसितारे बने वाईआरएफ के विलेन, जानिए इन 10 किरदारों की पूरी कुंडली

Mon, 13 Nov 2023 11:20 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
वाईआरएफ के विलेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नामचीन नायकों को चर्चित खलनायक बना देने में माहिर फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स का नया प्रयोग अभिनेता इमरान हाशमी पर हुआ है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के उपनिदेशक के किरदार में इमरान हाशमी को देखने की उत्सुकता फिल्म ‘टाइगर 3’ के दर्शकों में इस बारे में पहली खबर आने के बाद से ही रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर के तहत बनने वाली फिल्मों में इससे पहले भी हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज सितारों ने विलेन की भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं यशराज फिल्म्स की फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले हिंदी सिनेमा के इन दिग्गज सितारों के बारे में...  

विज्ञापन

2 of 11
दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिलीप कुमार- मशाल (9 फरवरी 1984)
यशराज फिल्म्स बैनर तले बनी निर्माता- निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म 'मशाल' में दिलीप कुमार विलेन का किरदार निभा चुके हैं। इस फिल्म में दिलीप कुमार ने बहुत ही सम्मानित व्यक्ति विनोद कुमार की भूमिका निभाई थी जो कानून का पालन करता है। लेकिन बदला लेने के लिए वह अपराध की ओर मुड़ जाता है। इस फिल्म में दिलीप कुमार के साथ वहीदा रहमान, अनिल कपूर और रति अग्निहोत्री की मुख्य भूमिकाएं थी।
Alia-Ranbir: आलिया-रणबीर ने यूं मनाया दिवाली का त्योहार, परिवार और करीबियों संग सामने आईं कपल की तस्वीरें

विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान - डर ( 24 दिसंबर 1993)
फिल्म 'डर' से पहले शाहरुख खान कई फिल्मों ने एंटी हीरो की भूमिका निभा चुके थे। 'डर' फिल्म के जरिए उनकी यशराज कैप में विलेन के रूप में एंट्री हुई और बाद में यशराज कैंप के सबसे पसंदीदा सितारे बन गए। शाहरुख खान वाला किरदार पहले आमिर खान को ऑफर हुआ था लेकिन वह विलेन की भूमिका निभाने का हौसला नहीं जुटा पाए। हालांकि, बाद में वह यशराज फिल्म्स की फिल्म 'फना' में आतंकवादी  की भूमिका में नजर आए। यश चोपड़ा के निर्माण और निर्देशन में बनी फिल्म 'डर' शाहरुख खान के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है।

4 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जॉन अब्राहम - धूम (27 अगस्त 2004)
फिल्म 'धूम' के जरिये अभिनेता जॉन अब्राहम की यशराज कैंप में विलेन के रूप में एंट्री हुई। संजय गढ़वी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम के बाइक स्टंट, उनके स्टाइल और एक्टिंग को  काफी पसंद किया। यशराज बैनर की फिल्म 'पठान' में भी जॉन अब्राहम विलेन की जबरदस्त भूमिका में दिखे। जॉन अब्राहम ने इस फिल्म में आतंकवादी जिम की भूमिका निभाई थी और फिल्म में शाहरुख खान को जबरदस्त टक्कर देते नजर आए थे।

विज्ञापन

5 of 11
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी - वीर जारा (12 नवंबर 2004)
फिल्म 'वीर जारा' में वीर और जारा की प्रेम कहानी के बीच विलेन की भूमिका मनोज बाजपेयी  ने निभाई थी। इस  फिल्म में मनोज बाजपेयी  ने जारा की भूमिका निभा रही प्रीति जिंटा के मंगेतर रजा  शिराजी की भूमिका निभाई थी जो पाकिस्तान का जाना माना वकील है। इस फिल्म शाहरुख खान ने भारतीय वायु सेना के अधिकारी वीर प्रताप सिंह की भूमिका निभाई थी और प्रीति जिंटा ने पाकिस्तानी लड़की जारा हयात खान की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था।
Mulraj Rajda: सिनेमा में मूलराज राजदा का रहा विशेष योगदान, रामायण में महाराज जनक के किरदार से मिली थी पहचान

विज्ञापन

6 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन - धूम 2 (24 नवंबर 2006)
अभिनेता ऋतिक रोशन ने यशराज बैनर की फिल्म 'धूम 2' में आर्यन सिंघानिया का किरदार निभाया था जिसे 'मिस्टर ए' के रूप में जाना जाता है। ऋतिक रोशन फिल्म में अलग -अलग भेष बदलकर कर एक से बढ़कर एक डकैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस फिल्म ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन के किरदार को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा के अलावा  बिपाशा बसु की मुख्य भूमिकाएं थी। 
Alia-Ranbir: आलिया-रणबीर ने यूं मनाया दिवाली का त्योहार, परिवार और करीबियों संग सामने आईं कपल की तस्वीरें

विज्ञापन

7 of 11
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैकी श्रॉफ- औरंगजेब (17 मई 2013)
यशराज फिल्म्स  में अभिनेता जैकी श्रॉफ की विलेन के रूप में एंट्री फिल्म 'औरंगजेब' से हुई। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अतुल सभरवाल ने किया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने एक कुख्यात गैंगस्टर यशवर्धन सिंह की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में फिल्म में ऋषि कपूर, अर्जुन कपूर, पृथ्वीराज सुकुमारन, अमृता सिंह और साशा आगा की प्रमुख भूमिकाएं थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका में नजर आए थे।
Rajpal Yadav: जिसने भी देखा वह राजपाल यादव की अदाकारी से हैरान, ‘अपूर्वा’ में जुगनू भैया पर अभी से सबकी नजर

8 of 11
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोविंदा - दिल किल (14 नवंबर 2014)
अभिनेता गोविंदा को फिल्मों में सिर्फ हीरो की ही भूमिकाएं निभाना पसंद है। उन्हें फिल्मों में चरित्र भूमिकाओं के लिए ढेर सारे ऑफर मिलते हैं, लेकिन फिल्मों में उन्हें चरित्र भूमिकाएं निभाना पसंद नहीं। इसलिए जब उन्हें यशराज की फिल्म ‘दिल किल‘’ में विलेन की भूमिका ऑफर हुई तो वह बहुत पशोपेश में थे, लेकिन अपनी पत्नी सुनीता की सलाह पर वह विलेन बनने के लिए राजी हुए थे। शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म  में रणवीर सिंह, अली जफर और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिकाएं थीं। 

9 of 11
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान- फना  (26 मई 2016)
अभिनेता आमिर खान को जब यशराज बैनर की तरह से फिल्म 'डर' ऑफर हुई तो आमिर खान ने उस समय फिल्म में काम करने से इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि तब वह निगेटिव किरदार नहीं निभाना चाह रहे थे। बाद में कुणाल कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म 'फना' में एक आतंकवादी की भूमिका में नजर आए। आमिर खान यशराज बैनर की फिल्म 'धूम 3' में भी विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। इस फिल्म में आमिर खान ने दोहरी भूमिका निभाई थी। 
Aayush Arpita Diwali Bash: सलमान की बहन अर्पिता ने रखी भव्य पार्टी, भाई और किंग खान समेत ये सितारे हुए शामिल

10 of 11
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय दत्त - शमशेरा (22 जुलाई 2022)
यशराज फिल्म्स की 'शमशेरा' में संजय दत्त ने दारोगा शुद्ध सिंह के किरदार  ने रंग जमा दिया था। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक  आदिवासी डकैत के बारे में है जो अंग्रेजों के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए लड़ता है। रणबीर कपूर ने इस फिल्म में दोहरी भूमिका निभाई थी और अभिनेत्री वाणी कपूर एक नर्तकी की भूमिका ने नजर आई थीं। इस फिल्म में दरोगा शुद्ध सिंह की भूमिका में संजय दत्त की खूब तारीफ हुई लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।
Bipasha Basu: बिपाशा-करण ने मालदीव में मनाया बेटी देवी का पहला जन्मदिन, दिवाली पूजा की दिखाई झलक

विज्ञापन

11 of 11
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इमरान हाशमी- टाइगर 3 (12  नवंबर 2023)
फिल्म 'टाइगर 3' से पहले अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म 'मर्डर', 'गैंगस्टर', जैसी फिल्मों में एंटी हीरो की भूमिका निभा चुके हैं , लेकिन सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में वह पहली बार एक विलेन की भूमिका में नजर आए वहैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में वह सलमान खान को विलेन बनकर इमरान हाशमी जबरदस्त टक्कर देते नजर आए।
Sunday Box Office: ओपनिंग डे पर 'टाइगर 3' ने 'भारत' और 'गदर 2' को दी पटखनी, बेदम हुई '12वीं फेल'!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें