तिलोत्तमा शोम ने 'मॉनसून वेडिंग', 'दिल्ली क्राइम', 'द नाइट मैनेजर', 'सर' और 'ए डेथ इन द गंज' जैसी फिल्मों और सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया है। उनकी सबसे हालिया रिलीज सीरीज 'त्रिभुवन मिश्रा: सीए टॉपर' है, जिसकी स्ट्रीमिंग 18 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर शुरू हुई। इसी बीच तिलोत्तमा शोम ने अपनी निजी जिंदगी में हुए भयावह घटना का जिक्र कर सबको हैरान कर दिया है।