रवि तेजा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जी हां, ‘मास महाराजा’ के नाम से लोकप्रिय अभिनेता रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के हिंदी संस्करण में उनकी ओरिजिनल आवाज सुनने को मिलेगी। अभिनेता रवि तेजा को हिंदी पट्टी के दर्शक उनकी डब हिंदी फिल्मों की वजह से जानते हैं। रवि तेजा की कई तेलुगू फिल्में हिंदी में डब होकर टेलीविजन पर दिखाई जा चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। पहली बार रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' तेलुगू के साथ- साथ तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में एक साथ बड़े पैमाने पर देश भर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के हिंदी संस्करण में रवि तेजा ने अपने डायलॉग खुद ही डब किए हैं।