एनआरआई कारोबारी बन चुके फिल्म निर्माता वाशु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने एक अच्छी खासी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ के प्रचार में जो कंजूसी बरती, उसके चलते अक्षय कुमार की एक और फिल्म फ्लॉप फिल्मों की सूची में शुमार हो चुकी है। अब बारी वाशु की टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'गणपत' की है। अपनी शुरुआत के समय तीन हिस्सों में बनने वाली फिल्म के रूप में शुरू हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में इसी शुक्रवार को पहुंच रही है। फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी इसके हीरो टाइगर श्रॉफ ही हैं। उनका शरीर सौष्ठव बीते नौ साल से लोग देख रहे हैं। नाचने और हीरोइन को रिझाने का उनका स्टाइल भी हर फिल्म में एक जैसा ही रहा है। आइए जानते हैं टाइगर की अब तक रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हश्र रहा...