फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Ka Beta: ‘टाइगर 3’ तक छह साल बड़ा हो चुका टाइगर का बेटा, इकरित पहुंचने से पहले किया था जोया के हवाले

Sat, 07 Oct 2023 01:29 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर का बेटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टाइगर लौट रहा है। किस तारीख को लौट रहा है, इसका एलान फिल्म के ट्रेलर के साथ 16 अक्तूबर को होना तय हुआ है। ‘टाइगर का मैसेज’ आ चुका है। वह ये भी बता चुका है कि लोग उसे देशद्रोही करार दे चुके हैं। उसे अब भारत से अपने कैरेक्टर सर्टिफिकेट की जरूरत है। और, इस मैसेज में टाइगर ने अपनी पत्नी की झलक भले न दिखाई हो लेकिन अपने बेटे जूनियर की झलक दिखाकर ये सुरसुरी जरूर छोड़ दी है कि छह साल आगे बढ़ चुकी टाइगर की कहानी में अब उसके बेटे का किरदार क्या होगा?
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान और सरताज कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा के चर्चित बाल कलाकार सरताज कक्कड़ ने फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में सलमान खान और कैटरीना कैफ के बेटे का किरदार निभाया था। ये फिल्म शुरू ही बाप-बेटे के एक बहुत ही रोमांचक दृश्य से होती है जिसमें भेड़ियों का एक झुंड बेटे का शिकार करने आता है और बेटा है कि बाप से बिना हथियारों के उन पर काबू पाने की उम्मीद लगाए रहता है। दोनों के पीछे लगे भेड़ियों का बर्फीले पहाड़ों का ये दृश्य फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शुरुआत से ही इसका मूड सेट कर देता है।

Tiger 3: 'टाइगर 3' में सलमान का नया लुक देखने के बाद फैंस हुए बेकरार, कटरीना के लुक की कर रहे डिमांड
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान और सरताज कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद हालांकि टाइगर इसके पहले फिल्म ‘पठान’ में इसी साल अपनी झलक दिखा चुका है लेकिन उसकी असल कहानी फिल्म ‘टाइगर 3’ में ही आगे बढ़ेगी। पिछली बार वह हिंदुस्तान और पाकिस्तान की नर्सों को इकरित से निकालकर फिर लापता हो गया था, रॉ के पास ये संदेश भेजकर कि जब भी देश को उसकी जरूरत होगी, वह उपलब्ध रहेगा। और, इस फिल्म में टाइगर का बेटा उपलब्ध रहेगा या नहीं, इस पर लोगों की निगाहें अभी से टिक गई हैं। इस मिशन पर निकलने से पहले टाइगर उसे अपनी पत्नी जोया के हवाले करके आता है और जोया जब इकरित आती है तो बताती है कि वह जूनियर को भारत भेज आई है।

Tiger 3: 'टाइगर 3' में सलमान का नया लुक देखने के बाद फैंस हुए बेकरार, कटरीना के लुक की कर रहे डिमांड

4 of 5
सरताज कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरताज कक्कड़ हाल ही में शाहिद कपूर के बेटे के किरदार में फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आए थे। सरताज कक्कड़ ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म 'बिग डैडी' से साल 2017 में ही की थी। इसी साल वह वरुण धवन के बचपन का किरदार करते फिल्म 'जुड़वा 2' में नजर आए। इन फिल्मों के अलावा वह शॉर्ट फिल्म 'द स्कूल बैग', अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' और वेब सीरीज 'अरण्यक' में काम कर चुके हैं।

Bhumi Pednekar: पुरुष कलाकारों के सामने भूमि पेडनेकर को हुआ दोयम दर्जे का अहसास, एक्ट्रेस ने साझा किया अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरताज कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरताज कक्कड़ 'लाइफबॉय', 'सर्फ एक्सेल', 'फोर्ड' के विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। अभिनय और मॉडलिंग के अलावा वह सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर के तौर पर भी जाने जाते हैं। सरताज को फिटनेस का काफी शौक है और उनकी सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों में ये नजर भी आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें