बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके साथ ही वह अपनी अगली फिल्म को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबरें आई थीं कि 'कुछ कुछ होता है' के 25 साल बाद सलमान खान और करण जौहर निर्देशक विष्णु वर्धन की अगली फिल्म के लिए फिर से साथ आ रहे हैं, तब से शूटिंग शेड्यूल और संभवतः इस बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर की कास्टिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में सलमान खान बाल्ड लुक में नजर आए। एक्टर के लुक ने उनकी अगली फिल्मों को लेकर बज क्रिएट कर दिया है। अब खबर है कि सलमान का यह हेयरस्टाइल विष्णुवर्धन की अगली फिल्म के लिए ही है।