फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: कई हिट के बाद सूरज बड़जात्या इस कारण नहीं कर रहे सलमान के साथ काम, बेटे के करियर पर दे रहे ध्यान

Sat, 23 Mar 2024 03:05 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान और सूरज बड़जात्या के पास अभी तक कोई भी प्रोजेक्ट एक साथ नहीं चल रहा है। फिल्म निर्माता की तरफ से अभी तक किसी फिल्म का निर्देशन करने की भी कोई योजना नहीं है
विज्ञापन
1 of 5
सूरज बड़जात्या और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और सूरज बड़जात्या साथ में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। पहले खबर थी कि दोनों जल्द ही एक बार फिर साथ में काम करते हुए दिखाई देंगे। सलमान और सूरज के 'प्रेम की शादी' नाम की एक फिल्म के लिए सहयोग करने की खबर थी। मगर बाद में कहा गया कि सुपरस्टार और फिल्म निर्माता के बीच कई पहलुओं पर असहमति के चलते इस फिल्म को रोक दिया गया था। अब एक बार फिर खबर सामने आ रही कि इनकी जोड़ी फिर से किसी फिल्म पर साथ में करेंगी, लेकिन ये प्रोजेक्ट भी आकार लेता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान और सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और सूरज बड़जात्या के पास अभी तक कोई भी प्रोजेक्ट एक साथ नहीं चल रहा है। फिल्म निर्माता की तरफ से अभी तक किसी फिल्म का निर्देशन करने की भी कोई योजना नहीं है। बताया जा रहा है कि फिलहाल सूरज अपने बेटे अवनीश बड़जात्या के करियर पर ध्यान देने की कोशिश कर रहे हैं।  

Anurag Kashyap: अब न्यूकमर्स से मिलने के लाखों चार्ज करेंगे अनुराग कश्यप, बोले- मैं कोई चैरिटी नहीं कर रहा हूं
विज्ञापन

3 of 5
अवनीश बड़जात्या-सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला
सूरज बड़जात्या के बेटे ने फिल्म 'दोनो' से निर्देशन में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अवनीश की पहली फिल्म के प्रदर्शन से सूरज बड़जात्या काफी दुखी हैं। ऐसे में उन्होंने उनके करियर को आगे बढ़ाने की ठान ली है। सूरज फिलहाल बेटे अवनीश की अगली फिल्म की प्लानिंग में व्यस्त हैं।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अवनीश बड़जात्या की अगली फिल्म में सलमान खान की उपस्थिति के बारे में बात करते हुए रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म में सुपरस्टार के नजर आने की भी संभावना है। हालांकि वह फिल्म में कैमियो रोल में दिखाई दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : एक्स
वहीं, सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार टाइगर 3 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी अहम किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 286 करोड़ की कमाई की।   

Holi 2024: परिवार के विस्तार से चटख हुए इन सितारों की जिंदगी के रंग, नन्हे मुन्नों के साथ मनाएंगे पहली होली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें