फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: परिवार के विस्तार से चटख हुए इन सितारों की जिंदगी के रंग, नन्हे मुन्नों के साथ मनाएंगे पहली होली

Sat, 23 Mar 2024 02:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत-शीतल, विराट-अनुष्का, नेहा - फोटो : सोशल मीडिया
रंगों का त्योहार होली सिर्फ दो दिन दूर है। हर तरफ इस त्योहार की तैयारियां और रौनक देखी जा सकती हैं। बॉलीवुड में भी यह पर्व खूब जोर-शोर से मनाया जाता है। कई सितारे अपने घर पर भव्य होली पार्टी का आयोजन करते हैं। कुछ परिवार के साथ होली मनाना पसंद करते हैं, आखिर जिंदगी के रंग भी तो परिवार से ही हैं। कई ऐसे सितारे हैं, जिनके परिवार का विस्तार होने से उनकी जिंदगी के रंग और चटख हुए हैं। इस साल अपने नन्हे मुन्नों के साथ वे पहली होली मनाएंगे। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फरवरी में अपनी दूसरी संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। बेटी वामिका के बाद बेटे के जन्म से विराट-अनुष्का की फैमिली कंपलीट हो गई है। अकाय के साथ परिवार की यह पहली होली है। 
विज्ञापन

3 of 5
विक्रांत, शीतल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल भी अपने बेटे के साथ पहली होली मनाएंगे। दोनों ने बीते महीने फरवरी में अपनी पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। विक्रांत और शीतल ने बेटे का नाम वरदान रखा है।
Imtiaz ali: एआर रहमान के साथ काम करते हुए इम्तियाज कर देते हैं आत्मसमर्पण, निर्देशक ने किया दिलचस्प खुलासा

4 of 5
पंखुड़ी, गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की पॉपुलर जोड़ी पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे भी इस लिस्ट में हैं। दोनों को बीते वर्ष जुलाई में माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। पंखुड़ी ने 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इस साल बच्चों के साथ कपल की पहली होली है। 
TM Krishna: टीएम कृष्णा को मिला तमिलनाडु के सीएम का समर्थन, संगीत कलानिधि अवॉर्ड के विरोध पर दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इशिता-वत्सल, नेहा मर्दा - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम' फेम इशिता दत्ता और एक्टर वत्सल सेठ ने जुलाई 2023 में बेटे का स्वागत किया, अपने बच्चे के साथ उनकी पहली होली है। इसके अलावा बालिका वधू' फेम मशहूर टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा अप्रैल 2023 में मां बनीं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया। बेटी के साथ यह उनकी पहली होली है।
Anurag Kashyap: अब न्यूकमर्स से मिलने के लाखों चार्ज करेंगे अनुराग कश्यप, बोले- मैं कोई चैरिटी नहीं कर रहा हूं

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें