टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'टाइगर 3' का सफल होना सलमान खान के लिए बहुत जरूरी है। फिल्म 'बजरंगी भाई जान' के बाद सलमान खान की लगातार छह फिल्में 'ट्यूबलाइट', 'रेस 3', 'दबंग 3', 'राधे', 'अंतिम' और 'किसी का भाई किसी की जान' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। लगातार छह फ्लॉप फिल्में दे कर हाशिये पर आ चुके सलमान खान के करियर के लिए 'टाइगर 3' का हिट होना किसी संजीवनी से कम साबित नहीं होगा।