फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3 Release Date: ‘टाइगर 3’ की रिलीज डेट अब तक तय नहीं, पठान के कैमियो ने थिएटर मालिकों के बीच बढ़ाया पारा

Wed, 04 Oct 2023 04:33 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
15 अगस्त 2012 को रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की कहानी अगले महीने एक नए मोड़ पर पहुंचने वाली है। भारत सरकार की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का सबसे शातिर एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर अब तो बड़े मिशन और एक छोटे मिशन पूरे कर चुका है। पहला मिशन उसका था प्रोफेसर किदवई से भारतीय तकनीक हासिल करने में लगे पाकिस्तानी एजेंटों का पता लगाना और दूसरे मिशन में उसने आईएस के चंगुल में फंसी भारतीय और पाकिस्तानी नर्सों को बचाया था। उसका तीसरा बड़ा मिशन शुरू हो, उससे पहले बीच में उसे एक और रॉ एजेंट पठान की मदद के लिए बाहर आना पड़ा। लेकिन, ये तीसरा मिशन बड़े परदे पर कब शुरू होगा, इसकी तारीख अब तक तय नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

2 of 5
एक था टाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदित्य चोपड़ा की खुद की कहानी पर बनी फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिर्फ 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई थी। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 335 करोड़ रुपये की कमाई की और अब तक ‘धूम’ फ्रेंचाइजी में अटके रहे यशराज फिल्म्स स्टूडियो को एक नई फ्रेंचाइजी विकसित करने का साहस दिया। इसकी सीक्वल ‘टाइगर जिंदा  है’ 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई और इस बार फिल्म का बजट बढ़कर 210 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और फिल्म ने दुनिया भर में कमाई की कि करीब 565.10 करोड़ रुपये की। लागत के हिसाब से मुनाफा मजेदार न होने के चलते इस फ्रेंचाइजी को यहीं रोककर निर्माता आदित्य चोपड़ा ने एक नई जासूसी कहानी पर काम करना शुरू किया।

ED Summons Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को ईडी का समन, ऑनलाइन गेमिंग मामले में छह अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
2 अक्तूबर 2019 को रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर’ शुरू तो एकल फिल्म के तौर पर ही हुई थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले निर्माता आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद को रॉ एजेंटों की पूरी एक अलग दुनिया बना देने का करामाती ख्याल आया। पहले की दो फिल्मों में रॉ चीफ रहे शेनॉय (गिरीश कर्नाड) की जगह आए कर्नल लूथरा (आशुतोष राणा) और इस किरदार के जरिये यशराज फिल्म्स स्पाई यूनीवर्स की फिल्मों को आपस में जोड़ने के ख्याल पर मुहर लगी। कर्नल लूथरा का किरदार इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ में भी दिख चुका है।

Magpie-Kan khajura:  'मैगपाई' का हिंदी रूपांतरण करेगा सोनी लिव, यस स्टूडियोज ने सहयोग पर जताई खुशी

4 of 5
पठान और टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, कर्नल लूथरा के इसी किरदार के सहारे फिल्म ‘टाइगर 3’ की कहानी वहां से आगे बढ़ेगी जहां दर्शकों ने इसे फिल्म ‘वॉर’ और ‘पठान’ में देखा है। फिल्म ‘टाइगर 3’ ही असल रूप में यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स का असली विस्तार होगा। वैसे तो टाइगर का किरदार इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘पठान’ में दिख चुका है लेकिन फिल्म में उसका मिशन सिर्फ रॉ एजेंट पठान को बचाने तक सीमित रहा। ये एहसान चुकाने पठान अब ‘टाइगर 3’ में लौट रहा है। और, इस किरदार को देखने के लिए सिर्फ शाहरुख खान के प्रशंसक ही नहीं बल्कि दुनिया भर के सिनेमाघर मालिक भी बेचैन हैं। सबको अब उम्मीद इसी बात की है कि शायद फिल्म की रिलीज डेट का एलान ‘टाइगर 3’ की 16 अक्तूबर को रिलीज हो रहे ट्रेलर के साथ ही हो।

Magpie-Kan khajura:  'मैगपाई' का हिंदी रूपांतरण करेगा सोनी लिव, यस स्टूडियोज ने सहयोग पर जताई खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माना अभी तक यही जा रहा था कि फिल्म ‘टाइगर 3’ 10 नवंबर को दिवाली वाले हफ्ते में रिलीज होगी। लेकिन दिवाली उत्सव चूंकि 10 नवंबर धनतेरस से शुरू होकर 14 नवंबर भैया दूज तक चलेगा और इस दौरान अधिकतर लोग घरों के कार्यक्रमों में व्यस्त अधिक होते हैं तो एक सोच यशराज फिल्म्स में ये भी चल रही है कि फिल्म को 10 नवंबर को रिलीज किया जाए या फिर इसे इसके एक दो दिन पहले रिलीज कर दिया जाए। 10 नवंबर को ही मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘द मार्वल्स’ भी रिलीज हो रही है और इसी दिन हिट तमिल फिल्म ‘जिगरठंडा’ की सीक्वल भी रिलीज हो रही है। यशराज फिल्म्स ने भी ‘अमर उजाला’ के संपर्क करने पर इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज डेट अभी तय नहीं है और इस पर विचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें