टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, आगामी जासूसी थ्रिलर 'टाइगर 3' में अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर के रूप में सलमान खान और जोया के रूप में कटरीना कैफ की वापसी हो रही है। इसके अलावा, इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका में हैं। इस रोमांचक तिकड़ी के अलावा, कुछ अन्य कारण भी हैं, जिसने फिल्म के लिए फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, 'टाइगर 3' में शाहरुख खान, पठान की भूमिका में कैमियो करेंगे।