फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3 Advance Booking: दिल्ली एनसीआर ने मुंबई को पछाड़ा, इन शहरों में हो रही ‘टाइगर 3’ की ताबड़तोड़ बुकिंग

विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यश राज स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत करने वाला रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) एजेंट टाइगर दिवाली पर बड़े परदे पर लौट रहा है, साथ में पठान और कबीर भी होंगे। बस इतनी सी खबर ने एक्शन फिल्मों के दीवानों की दिवाली धमाकेदार कर दी है। फिल्म की रिलीज में अब हफ्ता भर भी नहीं बचा है और जिस रफ्तार से फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग हो रही है, उससे लगता है कि 12 नवंबर का दिन हिंदी सिनेमा में एक नया इतिहास रच सकता है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से ये बात फिर साबित होती है कि हिंदी सिनेमा के कारोबार में दिल्ली-एनसीआर की अहमियत बढ़ती जा रही है। फिल्म ‘टाइगर 3’ की बुकिंग में भी दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले सलमान खान के दीवाने ही नंबर वन हैं।
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टाइगर की तीसरी फिल्म
फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग पर इन दिनों पूरे फिल्म जगत की नजरें टिकी हुई हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ की मनीष शर्मा निर्देशित इस फिल्म में यश राज स्पाई यूनिवर्स के कम से कम दो दूसरे पुराने जासूस यानी कि पठान और कबीर की मौजूदगी की चर्चा जोरों पर है। कहा ये भी जा रहा है कि इसी फिल्म से यश राज स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला रॉ एजेंट की भी एंट्री हो सकती है, हालांकि अब तक ये एंट्री अयान मुखर्जी की फिल्म ‘वॉर 2’ में होने की बात कही जा रही थी फिल्म ‘टाइगर 3’ इस जासूसी दुनिया की पांचवीं और इसके किरदार टाइगर की तीसरी सोलो फिल्म है। और, इसी सबके चलते इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। यशराज फिल्म्स इस यूनिवर्स की अब तक की चारों फिल्मों की स्क्रीनिंग भी फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज से पहले करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें: Anu Malik: अनु मलिक की जन्मदिन पार्टी में लगा फिल्मी हस्तियों का मेला, जैकी श्रॉफ समेत ये सितारे आए नजर
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिवाली के दिन होगा बड़ा धमाका
दिवाली के दिन आमतौर पर हिंदी फिल्मों का कारोबार मध्यम रहता है। दिन में पूजा पाठ की तैयारियों में जुटे दर्शकों के चलते इस दिन पहले भी हिंदी फिल्मों का कलेक्शन प्रभावित होता रहा है लेकिन फिल्म ‘टाइगर 3’ के ऐन दिवाली के ही दिन रविवार को रिलीज होने से इस बार सारे समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग में इसके सोमवार सुबह तक करीब डेढ़ करोड़ टिकट बिक चुके हैं और इन टिकटों की बिक्री से फिल्म की कमाई करीब पांच करोड़ रुपये हो चुकी है।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कम शोज, ज्यादा एडवांस बुकिंग
फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई अब तक दिल्ली एनसीआर के सिनेमाघरों से हुई है। इस क्षेत्र में फिल्म के 725 शोज की एडवांस बुकिंग चल रही है जिनसे फिल्म ने सोमवार तक करीब सवा करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई क्षेत्र है जहां शोज की संख्या ज्यादा होने के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग से कमाई एक करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंची है। मुंबई क्षेत्र में फिल्म के 838 शोज की बुकिंग हो रही है। इस एडवांस बुकिंग में तीसरे नंबर पर हैदराबाद क्षेत्र है जहां एडवांस बुकिंग में फिल्म ने करीब 75 लाख रुपये कमा लिए हैं।

यह भी पढ़ें: Raha Kapoor Birthday: एक साल की हुई रणबीर-आलिया की बेटी राहा कपूर, दादी-नानी ने कुछ इस तरह लूटाया अपना प्यारा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
काम आएगा इमरान हाशमी फैक्टर
रविवार 12 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी के विलेन बनकर आने की खबर ने भी फिल्म का तापमान बढ़ा दिया है। इमरान हाशमी का दर्शकों के एक खास वर्ग में जबर्दस्त क्रेज रहा है और उनके साथ फिल्म का पोस्टर जारी होने के बाद से फिल्म की लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है। फिल्म के गानों को लेकर हालांकि दर्शकों में खास उत्सुकता नहीं दिख रही है और फिल्म का जो गाना रिलीज हुआ है, वह भी बहुत ही साधारण है। यशराज स्पाई यूनिवर्स का एक अलग दर्शक वर्ग भी देश में तैयार हो चुका है। फिल्म ‘पठान’ की रिकॉर्ड कामयाबी ने भी इस बात को साबित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें