शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस का गणित पूरी तरह बदलने वाला है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' और विक्की कौशल अभिनीत मूवी 'सैम बहादुर' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। जहां 'एनिमल' ने एडवांस बुकिंग में ही सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। तो वहीं, 'सैम बहादुर' की भी रफ्तार अच्छी देखने को मिली है। वहीं, इससे पहले रिलीज हुई यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3', दर्शक जुटाने की कोशिश कर रही है। साथ ही अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' फ्लॉप की ओर आगे बढ़ रही है। इसके उलट विधु विनोद चोपड़ा की मूवी '12वीं फेल' अपनी रिलीज के 35वें दिन भी लोगों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आइए इन फिल्मों का गुरुवार कलेक्शन जान लेते हैं-