संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ने एडवांस बुकिंग मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं, इसे इस वर्ष की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक माना जा रहा है। बीते दिन फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें मनोरंजन जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। स्क्रीनिंग में रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। आलिया, 'एनिमल' से रणबीर कपूर के लुक की टीशर्ट के साथ कोट-पैंट पहने बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, आलिया ने मूवी देखने के बाद अपना पहला रिएक्शन भी दे दिया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो-शोरों से हो रही है।