एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' लगातार तारीफ बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल,अनिल कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। एनिमल को दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एनिमल 531.34 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।