सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'लापता लेडीज' उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा सकी है। 'लापता लेडीज' के अलावा सिनेमाघरों में इस समय यामी गौतम की 'आर्टिकल 370', विद्युत जामवाल की 'क्रैक' और शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' प्रदर्शित हो रही हैं। कई फिल्में धुंआधार कमाई कर रही हैं, तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई की...