द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी विजय अभिनीत फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' यानी 'गोट' ने पांच सितंबर (गुरुवार) को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभुदेवा, अजमल अमीर, योगी बाबू, तृषा कृष्णन और शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आए हैं। फिल्म को लेकर विजय के प्रशंसकों के बीच भारी उत्साह देखने को मिला। हालांकि, समीक्षकों से इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन भी सामने आ गया है।